मधुर भंडारकर ने किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन, भस्म आरती में लिया हिस्सा; बोले- 'मुझे यहां शांति महसूस...'
Madhur Bhandarkar Visits Mahakaleshwar Temple: मधुर भंडारकर ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर महाकाल का आशीर्वाद लिया। मधुर ने बताया कि उन्हें यहां शांति का अनुभव हुआ।
विस्तार
महाकाल से है पुराना रिश्ता
IANS से बातचीत के दौरान मधुर भंडारकर ने कहा, 'भस्म आरती में शामिल होकर मुझे बेहद खुशी हुई। यहां का माहौल और लोगों की भक्ति दिल को छू लेती है। महाकाल से मेरा बहुत पुराना और गहरा जुड़ाव है।'
उन्होंने आगे बताया, 'मैं पिछले 20-22 साल से हर साल यहां आ रहा हूं। लेकिन इस बार कई साल के बाद मुझे भस्म आरती देखने का मौका मिला। यहां आकर मुझे जो सुकून और संतुष्टि मिली, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।' भंडारकर ने मंदिर में अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
Ujjain, Madhya Pradesh: Film Director Madhur Bhandarkar says, "I experienced the Bhasma Aarti and felt very good. The energy and devotion one feels here are truly wonderful..." pic.twitter.com/au6CFNSuOH
— IANS (@ians_india) June 1, 2026
उज्जैन के विकास और मुख्यमंत्री की तारीफ की
मधुर भंडारकर ने उज्जैन में हुए बदलावों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैं जब भी उज्जैन आता हूं, मुझे यहां विकास दिखाई देता है। अब मंदिर का कॉरिडोर बेहद खूबसूरत हो गया है, सड़कें चौड़ी हो गई हैं और अच्छे होटल्स भी बन गए हैं। इसके लिए मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को बधाई देता हूं, जिन्होंने यहां इतना अच्छा काम किया है।'
'द वाइव्स' लेकर आ रहे हैं मधुर
मधुर भंडारकर ने अपनी अगली फिल्म के बारे में भी जानकारी दी, जिसका नाम 'द वाइव्स ऑफ बॉलीवुड' है। इस फिल्म में मौनी रॉय, सोनाली कुलकर्णी और राहुल भट जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म बॉलीवुड स्टार्स की पत्नियों की असल जिंदगी और उनके संघर्षों की कहानी दिखाएगी।
फिल्म के लिए मांगी दुआ
मधुर ने बताया, 'फिल्म 'द वाइव्स ऑफ बॉलीवुड' का काम अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है। उम्मीद है कि यह फिल्म इस साल अगस्त या सितंबर तक रिलीज होगी। मैं जल्द ही इसकी सही तारीख बताऊंगा। अपनी इस फिल्म की कामयाबी के लिए भी मैंने महाकाल का आशीर्वाद लिया है।'
यह भी पढ़ें: 'तुम कमाल हो', कटरीना कैफ ने शेयर की विक्की कौशल के जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरें; बेटे विहान ने किया यह काम