फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Madhoo talks about samantha ruth prabhu film shaakuntalam bad performance at the box office said it hurts

Madhoo: सामंथा की फिल्म 'शाकुंतलम' के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन से दुखी हैं मधु, बोलीं- दुख होता है जब...

Wed, 26 Apr 2023 08:44 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 26 Apr 2023 08:44 PM IST
सार

सामंथा की फिल्म 'शाकुंतलम' के बॉक्स ऑफिस पर कम कलेक्शन करने के बाद फिल्म में मेनका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मधु ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म के खराब प्रदर्शन पर दुख जताया है।

विज्ञापन
Madhoo talks about samantha ruth prabhu film shaakuntalam bad performance at the box office said it hurts
मधु, सामंथा - फोटो : Social media

विस्तार

साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'शाकुंतलम' को उम्मीद के मुकाबले दर्शकों का प्यार नहीं मिला और न ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर पाई। खराब प्रदर्शन पर फिल्म की टीम निराश है। अब 'शाकुंतलम' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर फिल्म में मेनका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मधु ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

फिल्म पर क्या बोलीं मधु
फिल्म में अभिनेत्री मधु ने सामंथा यानी 'शकुंतला' की मां 'मेनका' का किरदार निभाया था। हाल ही में दिए इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म के खराब प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मधु ने कहा कि मुझे बहुत दुख हुआ कि 'शाकुंतलम' ने कम प्रदर्शन किया, क्योंकि मेकर्स और प्रोड्यूसर ने इस फिल्म में सब दिया है। प्री प्रोडक्शन से रिलीज तक, उन्होंने कहीं भी हमारी पिक्चर को कमजोर नहीं छोड़ा। शूटिंग और डबिंग के बाद उन्होंने पूरा एक साल सीजीआई पर बिताया। उन्होंने इस प्रोसेस को भी हल्के में नहीं लिया और सुनिश्चित किया कि यह एक विजुअल ट्रीट हो। शूटिंग के दौरान मैंने देखा कि उन्होंने स्टाफ और टेक्निशियंस पर कभी कोई दबाव नहीं डाला। उन्होंने हमारे आराम का भी ख्याल रखा।

Priyanka Chopra: पंकज कपूर की एक सलाह ने बदल दी प्रियंका की जिंदगी, कहा- उसके बाद मेरे दिमाग की खिड़की खुल गई

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के फ्लॉप होने की नहीं थी उम्मीद
मधु ने कहा कि 'आरआरआर' और 'बाहुबली' जैसी अन्य दक्षिण भारतीय फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, लेकिन मैं यह नहीं समझ पाई कि 'शाकुंतलम' विफल क्यों रही, जबकि इसमें पौराणिक कथाओं के साथ एक स्ट्रांग साउथ इंडियन फ्लेवर था। 'बाहुबली' और 'आरआरआर' दोनों फिल्म चली, जब कोई फिल्म हिट हो जाती है तो उसका कोई लॉजिक नहीं होता। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि 'बाहुबली' इतनी जबर्दस्त हिट होगी। अच्छी भी बनी हो तो भी इतनी बड़ी सफलता की किसी ने उम्मीद नहीं की थी, लेकिन हमने कभी सोचा नहीं था कि हमारी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमतर प्रदर्शन करेगी। इससे हमें दुख होता है, क्योंकि यह वह फिल्म है, जहां सभी ने वास्तव में कड़ी मेहनत की है।

Heeramandi: 'हीरामंडी' के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे भंसाली, तैयार हो रहा डेढ़ लाख स्क्वायर फीट का सेट

विज्ञापन

फ्लॉप हुई शाकुंतलम
दरअसल, 'शाकुंतलम' सामंथा की साल 2022 में आई फिल्म 'यशोदा' के बाद दूसरी बड़ी रिलीज थी, जो सिनेमाघरों में दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई। यह फिल्म गुणशेखर ने निर्देशित की थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा का कैमियो रोल था। इस फिल्म से अरहा ने अपना डेब्यू किया। फिल्म में सामंथा के साथ देव मोहन मुख्य भूमिका में थे। वहीं, अब सामंथा विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'कुशी' और 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।

OMG 2: तो क्या थिएटर में नहीं रिलीज होगी अक्षय कुमार की ओएमजी 2? फिल्म की रिलीज पर मेकर्स ने लिया यह फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed