फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Made in Heaven Season 2 Trailer Out Sobhita Dhulipala Arjun Mathur Mrunal Thakur series will release 10 august

Made in Heaven 2: 'मेड इन हेवन 2' का ट्रेलर रिलीज, झूठे रिश्तों की कहानियों में उलझे नजर आए शोभिता-अर्जुन

Tue, 01 Aug 2023 05:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 01 Aug 2023 05:31 PM IST
सार

रीमा कागती और जोया अख्तर की वेब सीरीज 'मेड इन हेवन सीजन 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अर्जुन माथुर और शोभिता धूलिपाला एक बार फिर उलझे रिश्तों के बीच संघर्ष करते नजर आए।

विज्ञापन
Made in Heaven Season 2 Trailer Out Sobhita Dhulipala Arjun Mathur Mrunal Thakur series will release 10 august
मेड इन हेवन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रीमा कागती और जोया अख्तर की वेब सीरीज 'मेड इन हेवन सीजन 2' की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। चार साल के लंबे इंतजार के बाद रीमा और जोया अपने पहले वेब शो 'मेड इन हेवन' के दूसरे सीजन के साथ वापस आए हैं। दरअसल, साल 2019 में सीरीज के पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था और सीरीज को अच्छी रेटिंग भी मिली, जिसके बाद मेकर्स ने नया सीजन लाने की घोषणा की। आज आखिरकार निर्माताओं ने 'मेड इन हेवन सीजन 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन

वेडिंग प्लानर के रूप में अर्जुन और शोभिता
अर्जुन माथुर और शोभिता धूलिपाला अपनी वेडिंग प्लानर्स टीम के साथ वापस आ गए हैं। ट्रेलर लॉन्च से पहले निर्माताओं ने कल सोशल मीडिया पर नए पोस्टर की एक सीरीज जारी की थी। जोया अख्तर की सीरीज के तीन मिनट 23 सेकंड का ट्रेलर में शादी, मेलोड्रामा और जोड़ियां दिखाई गई हैं, जो हमेशा स्वर्ग में नहीं बनती हैं। वेडिंग प्लानर के रूप में अर्जुन माथुर और शोभिता धूलिपाला टीम के साथ ही अपने व्यक्तिगत जीवन में चुनौतियों का सामना करते हुए पारंपरिक बदलावों के साथ भव्य शादियों की योजना बनाते हैं।

Aaliya Siddiqui: पति नवाजुद्दीन के लिए फिर बदले आलिया के सुर, अभिनेता की तारीफ में कह दी यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

उलझे रिश्तों को सुलझा पाएंगे शोभिता-अर्जुन?
शोभिता और अर्जुन के ग्राहक, जो शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, वे भी अपने सहयोगियों और खुद के साथ अपने उलझे रिश्तों के बीच जूझ रहे हैं। 'मेड इन हेवन 2' के नए सीजन में किरदारों के जीवन की गहराइयों को और अच्छी तरह से दिखाया गया है, जो अपनी जिंदगी में अचानक सामने आने वाली परिस्थितियों का सामना करते है। साथ ही शादी की तैयारियों के बीच अलग-अलग उलझनों को सुलझाने की कोशिश करते हैं।

Made In Heaven 2: 'मेड इन हेवन 2' बनाने में क्यों लगे चार साल? रीमा कागती ने कोविड-19 का जिक्र कर दिया जवाब

विज्ञापन

'मेड इन हेवन 2' की स्टारकास्ट
वहीं, बात करें सीरीज के स्टारकास्ट की तो 'मेड इन हेवन 2' में एक बार फिर शोभिता धूलिपाला और अर्जुन माथुर लीड रोल में दिखाई देंगे। इनके अलावा सीरीज में जिम सारभ, कल्कि कोचलिन, शशांक अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और विजय राज, मोना सिंह, इश्वाक सिंह और त्रिनेत्र हलधर भी नजर आएंगे। ‘मेड इन हेवन सीजन 2’ वेब सीरीज 10 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।



Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा को बताया रियल लाइफ हीरो, थलापति 68 को लेकर किया यह बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed