{"_id":"58aec0864f1c1b635fb230ad","slug":"machine-trailer-similar-to-shah-rukh-s-baazigar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मशीन' का ट्रेलर आया, शाहरुख की 'बाजीगर' से मिलता-जुलता बहुत कुछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मशीन' का ट्रेलर आया, शाहरुख की 'बाजीगर' से मिलता-जुलता बहुत कुछ
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 23 Feb 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी फिल्म 'बाजीगर' के जरिए शाहरुख खान के करियर को नई ऊंचाइयां देने वाले निर्देशक अब्बास-मस्तान अब एक और फिल्म के साथ आ रहे हैं जिसका नाम है 'मशीन'। इस फिल्म के जरिए अब्बास के बेटे मुस्तफा डेब्यू कर रहे हैं। गुरुवार को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर अच्छा है लेकिन इसे देखते ही फिल्म 'बाजीगर' की याद आ जाती है।
विज्ञापन
शाहरुख की 'बाजीगर' से मिलता-जुलता है इस फिल्म का ट्रेलर, क्या है सच्चाई ?
ट्रेलर में कई ऐसे सीन हैं जो 'बाजीगर' के दिन और उसकी कहानी को ताजा कर देते हैं। पहले लड़की को पटाना, बाद में एंटी हीरो बन जाना, कार रेसिंग और फिर बिल्डिंग की छत से हीरोइन को धक्का दे देना..ये सारे सीन फिल्म 'बाजीगर' के कुछ सीन्स से मिलते जुलते हैं। इनके अलावा फिल्म में दिलीप ताहिल भी हैं जो बाजीगर में शाहरुख और उसके परिवार की बर्बादी का कारण बनते हैं।
अगली स्लाइड में देखें फिल्म 'मशीन' का ट्रेलर।
अगली स्लाइड में देखें फिल्म 'मशीन' का ट्रेलर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख की 'बाजीगर' से मिलता-जुलता है इस फिल्म का ट्रेलर, क्या है सच्चाई ?
कहीं ये फिल्म 'बाजीगर' का रीमेक तो नहीं ? ऐसे और कई सवाल हैं जो ट्रेलर देखते ही जेहन में उठते हैं। लेकिन सच क्या है ये जल्द ही पता चल जाएगा। वैसे इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार की फिल्म 'मोहरा' के गाने 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' को भी रीमक्स किया जाएगा।
देखें फिल्म 'मशीन' का ट्रेलर -
देखें फिल्म 'मशीन' का ट्रेलर -