फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mac mohan birth anniversary special bollywood legendary villain who wanted to be cricketer became actor Shole

Mac Mohan: एक्टर नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे 'शोले' के 'सांभा', इस डायलॉग ने पर्दे पर कर दिया अमर

Mon, 24 Apr 2023 01:23 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 24 Apr 2023 01:23 PM IST
सार

अभिनेता मैक मोहन ने फिल्म 'शोले' में 'सांभा' का किरदार निभाया था। मैक मोहन का जन्म 24 अप्रैल 1938 को कराची में हुआ था। अभिनेता का असली नाम माकीजनी है। मैक क्रिकेटर बनने का सपना लेकर कराची से बॉम्बे आए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन
mac mohan birth anniversary special bollywood legendary villain who wanted to be cricketer became actor Shole
मैक मोहन - फोटो : amar ujala

विस्तार

बात अगर सिनेमा की हो तो साल 1975 में आई फिल्म 'शोले' को कैसे भूला जा सकता है। फिल्म के डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। 'शोले' का सबसे पॉपुलर डायलॉग 'अरे ओ सांभा, कितने आदमी थे' आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी स्टारर इस फिल्म में एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार थे। इनमें से एक थे अभिनेता मैक मोहन, जिन्होंने फिल्म 'शोले' में 'सांभा' का किरदार निभाया था। मैक मोहन का जन्म 24 अप्रैल 1938 को कराची में हुआ था। अभिनेता का असली नाम माकीजनी है।

विज्ञापन

mac mohan birth anniversary special bollywood legendary villain who wanted to be cricketer became actor Shole
मैक मोहन - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेटर बनना चाहते थे मैक मोहन
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, मैक क्रिकेटर बनने का सपना लेकर कराची से बॉम्बे आए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। धीरे-धीरे उनका रुझान थिएटर की ओर बढ़ने लगा। साल 1964 में आई फिल्म ‘हकीकत’से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद एक्टर कई फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार में नजर आए। मैक ने ज्यादातर फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

mac mohan birth anniversary special bollywood legendary villain who wanted to be cricketer became actor Shole
मैक मोहन - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों का रहे हिस्सा
एक्टर 'जंजीर', 'सलाखें', 'शागिर्द', 'सत्ते पे सत्ता', 'डॉन', 'दोस्ताना', 'काला पत्थर' जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रहे। हालांकि, उन्हें पहचान 'शोले' के 'सांभा' के रूप में मिली। इस फिल्म में उन्होंने सिर्फ एक ही डायलॉग बोला था, लेकिन उस डायलॉग ने लोगों के ऊपर अमिट छाप छोड़ दी। यह डायलॉग था 'पूरे पचास हजार' फिल्म के इस संवाद और किरदार ने उन्हें पर्दे पर हमेशा के लिए अमर कर दिया।

विज्ञापन

mac mohan birth anniversary special bollywood legendary villain who wanted to be cricketer became actor Shole
मैक मोहन - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत
हिंदी फिल्मों के अलावा एक्टर भोजपुरी, गुजराती, हरियाणवी, मराठी और पंजाबी फिल्मों का हिस्सा रहे। मैक की तबीयत फिल्म 'अतिथि तुम कब जाओगे' की शूटिंग के दौरान अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

mac mohan birth anniversary special bollywood legendary villain who wanted to be cricketer became actor Shole
मैक मोहन - फोटो : सोशल मीडिया

10 मई को दुनिया छोड़ गए मैक मोहन
इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि उनके फेफड़े में ट्यूमर है, जिसके बाद काफी लंबे समय तक उनका इलाज चला, लेकिन एक्टर ने 10 मई साल 2010 को दुनिया को अलविदा कह दिया। मैक को उनके दमदार अभियन के लिए आज भी याद किया जाता है। 


यह भी पढ़ें- Prabhu Deva: फिल्म लक्ष्य को लेकर प्रभु देवा ने किया खुसाला, ऋतिक संग इस गाने को एक घंटे में किया था तैयार
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed