Mac Mohan: एक्टर नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे 'शोले' के 'सांभा', इस डायलॉग ने पर्दे पर कर दिया अमर
अभिनेता मैक मोहन ने फिल्म 'शोले' में 'सांभा' का किरदार निभाया था। मैक मोहन का जन्म 24 अप्रैल 1938 को कराची में हुआ था। अभिनेता का असली नाम माकीजनी है। मैक क्रिकेटर बनने का सपना लेकर कराची से बॉम्बे आए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बात अगर सिनेमा की हो तो साल 1975 में आई फिल्म 'शोले' को कैसे भूला जा सकता है। फिल्म के डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। 'शोले' का सबसे पॉपुलर डायलॉग 'अरे ओ सांभा, कितने आदमी थे' आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी स्टारर इस फिल्म में एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार थे। इनमें से एक थे अभिनेता मैक मोहन, जिन्होंने फिल्म 'शोले' में 'सांभा' का किरदार निभाया था। मैक मोहन का जन्म 24 अप्रैल 1938 को कराची में हुआ था। अभिनेता का असली नाम माकीजनी है।
क्रिकेटर बनना चाहते थे मैक मोहन
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, मैक क्रिकेटर बनने का सपना लेकर कराची से बॉम्बे आए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। धीरे-धीरे उनका रुझान थिएटर की ओर बढ़ने लगा। साल 1964 में आई फिल्म ‘हकीकत’से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद एक्टर कई फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार में नजर आए। मैक ने ज्यादातर फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई है।
इन फिल्मों का रहे हिस्सा
एक्टर 'जंजीर', 'सलाखें', 'शागिर्द', 'सत्ते पे सत्ता', 'डॉन', 'दोस्ताना', 'काला पत्थर' जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रहे। हालांकि, उन्हें पहचान 'शोले' के 'सांभा' के रूप में मिली। इस फिल्म में उन्होंने सिर्फ एक ही डायलॉग बोला था, लेकिन उस डायलॉग ने लोगों के ऊपर अमिट छाप छोड़ दी। यह डायलॉग था 'पूरे पचास हजार' फिल्म के इस संवाद और किरदार ने उन्हें पर्दे पर हमेशा के लिए अमर कर दिया।
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत
हिंदी फिल्मों के अलावा एक्टर भोजपुरी, गुजराती, हरियाणवी, मराठी और पंजाबी फिल्मों का हिस्सा रहे। मैक की तबीयत फिल्म 'अतिथि तुम कब जाओगे' की शूटिंग के दौरान अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
10 मई को दुनिया छोड़ गए मैक मोहन
इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि उनके फेफड़े में ट्यूमर है, जिसके बाद काफी लंबे समय तक उनका इलाज चला, लेकिन एक्टर ने 10 मई साल 2010 को दुनिया को अलविदा कह दिया। मैक को उनके दमदार अभियन के लिए आज भी याद किया जाता है।
यह भी पढ़ें- Prabhu Deva: फिल्म लक्ष्य को लेकर प्रभु देवा ने किया खुसाला, ऋतिक संग इस गाने को एक घंटे में किया था तैयार