फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maa Film Famous Actress Kajol Need PR Known The Reason

Kajol: काजोल जैसी पाॅपुलर एक्ट्रेस को क्यों पड़ती है पीआर की जरूरत? एक्ट्रेस ने साझा की चौंकाने वाली वजह

Fri, 20 Jun 2025 07:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 20 Jun 2025 07:45 PM IST
सार

काजोल को किसी परिचय की जरूतर नहीं है। एक्ट्रेस की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इसके बावजूद भी वह पीआर यानी एक्टर्स के लिए पब्लिक रिलेशन टीम, पब्लिसिटी टीम को जरूरी मानती हैं। ऐसा क्यों सोचती हैं काजोल? जानिए।  

विज्ञापन
Maa Film Famous Actress Kajol Need PR Known The Reason
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol

विस्तार

इन दिनों काजोल अपनी फिल्म ‘मां’ का प्रमोशन कर रही हैं। इस प्रमोशन के दौरान वह कई पॉडकास्ट में नजर आ रही हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में काजोल ने आज के समय में पीआर की अहमियत के बारे में बात की। क्यों इतना फेमस होने के बावजूद काजोल को भी पीआर की जरूरत है। 

विज्ञापन

पीआर एक जरूरत बन चुका है
इंस्टेंट बॉलीवुड से की गई हालिया बातचीत में काजोल कहती हैं, ‘हमको अभी पीआर की जरूरत है। सोशल मीडिया के जमाने में कई आवाजें, मुद्दे हैं। ऐसे में हमें अपनी बात, किसी खास चीज को लोगों तक पहुंचाने के लिए पीआर की जरूरत है। पॉडकास्ट की जरूरत है, सोशल मीडिया की जरूरत है। यही कारण है कि यह सब जरूरत बन चुका है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Kajol: क्या काजोल की बेटी नीसा देवगन एक्टिंग में करने वाली हैं डेब्यू? अभिनेत्री ने किया ये खुलासा 
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय देवगन के बारे में क्या बोलीं एक्ट्रेस 
काजोल की फिल्म ‘मां’ को अजय देवगन प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। इंस्टेंट बॉलीवुड के हालिया पॉडकास्ट में ही काजोल ने अजय के बारे में भी बात की। वह कहती हैं, ‘वह अपने काम को लेकर बहुत लगाव रखते हैं। वह अपने तरीके से काम करते हैं। अगर वह अपनी तरह की फिल्में नहीं बनाते तो आज यहां तक नहीं पहुंच सकते थे।’

ये खबर भी पढ़ें: Kajol: अपने ही बच्चों को क्यों नहीं पसंद काजोल की फिल्में? कारण जानकर होगी हैरानी 

फिल्म ‘मां’ कब रिलीज होगी
विशाल फुरिया निर्देशित फिल्म ‘मां’ में काजोल एक मां के रोल में नजर आ रही है। यह एक हॉरर, सुपरनेचुरल ड्रामा फिल्म है, जो 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में काजोल का किरदार अपनी बेटी रक्षा शैतानी शक्तियों से करता नजर आएगा। इस फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता जैसे एक्टर्स भी अहम रोल निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed