{"_id":"5b024d604f1c1b1b5e8b6017","slug":"lyricist-kunaal-vermaa-revealed-how-salman-khan-helped-him-get-song-credits","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान की 'रेस 3' के टाइटल ट्रैक 'सांसें हुई धुआं-धुआं' को लेकर हुआ बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की 'रेस 3' के टाइटल ट्रैक 'सांसें हुई धुआं-धुआं' को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 22 May 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर और गाना 'हीरिए' सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। अब फिल्म के टाइटल ट्रैक को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
'रेस 3' के टाइटल ट्रैक का नाम 'सांसे हुई धुआं-धुआं' है। इस गाने को फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'हमारी अधुरी कहानी' के गानों को लिखने वाले गीतकार कुणाल वर्मा ने लिखा है। इस टाइटल ट्रैक को लेकर कुणाल वर्मा ने बताया है कि सलमान खान ने कैसे इस गाने को बनाने के बाद उनकी पूरी टीम के क्रेडिट दिलवाया।
कुणाल वर्मा ने बताया कि टाइटल ट्रैक के लिए हमारी पूरी टीम ने काफी मेहनत की। इस गाने में यूलिया वंतूर का रैप भी है। उन्होंने बताया- 'जब हमारी पूरी टीम ने 'सांसे हुई धुआं-धुआं' गाना बना दिया तो हमे पता चला इस गाने के लिए हमें फिल्म में कोई क्रेडिट नहीं दिया जा रहा है। इस बात से खुद सलमान खान भी वाकिफ थे। इसके बाद सलमान ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने से पहले 'रेस 3' का पोस्टर रिलीज किया गया जिसमें हमारी पूरी टीम को क्रेडिट दिया गया।' आपको बता दें कि यह फिल्म 15 जून को रिलीज होगी।