फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lust Stories actress Kiara Advani will seen with Sidharth Malhotra in caption Vikram Batra biopic

विक्रम बत्रा की बायोपिक में सिद्धार्थ के साथ ये एक्ट्रेस आएंगी नजर, बोल्ड सीन से रही थीं चर्चा में

Mon, 09 Jul 2018 03:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
Lust Stories actress Kiara Advani will seen with Sidharth Malhotra in caption Vikram Batra biopic
कारगिल युद्ध में शहीद हुआ कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक लंबे समय से चर्चा मेें है। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में हीरोइन के चयन को लेकर काफी समय से सस्पेंस बरकार था, लेकिन अब इस सस्पेंस से परदा उठ चुका है। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार विक्रम बत्रा की इस बायोपिक में कियारा आडवाणी नजर आएंगी। 
विज्ञापन


पता हो कि हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफिलिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' में कियारा आडवाणी मास्टरबेशन सीन के कारण काफी सुर्खियों में रहीं। इस फिल्म में उनका बोल्ड अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। लेकिन विक्रम बत्रा की बायोपिक में अब कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एकदम अलग अंदाज में मतलब उनकी गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आएंगी। 
विज्ञापन

Lust Stories actress Kiara Advani will seen with Sidharth Malhotra in caption Vikram Batra biopic
गौरतलब है कि कियारा आडवाणी से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म के लिए कटरीना कैफ को चुना गया था। लेकिन कटरीना को लेकर फिल्म के मेकर्स ने खुलकर कोई बयान नहीं दिया था। बता दें कि कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं। 

पता हो कि कारगिल युद्ध में कैप्टन विक्रम बत्रा 7 जुलाई 1999 को शहीद हुए थे। कारगिल के पांच सबसे इंपॉर्टेंट पॉइंट जीतने में कैप्टन विक्रम बत्रा ने अहम रोल निभाया था। उन्हें शहीद होने के बाद परमवीर चक्र दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed