फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   LSD 2 Fame Mouni Roy Dropped a Cryptic Note On Social Media Said we think we know people based on Their Post

Mouni Roy: 'एक व्यक्ति में लाखों परतें होती हैं जो...', मौनी रॉय के इंस्टाग्राम नोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Tue, 16 Apr 2024 04:07 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 16 Apr 2024 04:07 PM IST
सार

मौनी रॉय जल्द ही 'एलएसडी 2' में नजर आएंगी। ये फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें वह कैमियो करती हुई दिखाई देंगी। दिबाकर बनर्जी के जरिए निर्देशित यह 2010 की एंथोलॉजी फाउंड फुटेज ड्रामा फिल्म की अगली कड़ी है।

विज्ञापन
LSD 2 Fame Mouni Roy Dropped a Cryptic Note On Social Media Said we think we know people based on Their Post
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस के साथ पोस्ट साझा करती रहती हैं। हाल ही में मौनी ने एक नोट साझा किया है। उनके इस नोट को देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोग एक-दूसरे के बारे में धारणा बना लेते हैं। एक व्यक्ति में लाखों परतें होती हैं, जो पोस्ट से समझा नहीं आएंगी। उनके इस नोट पर यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं मौनी के इस नोट में क्या लिखा है।

विज्ञापन

स्टोरी साझा कर मौनी रॉय ने लिखा ये नोट

मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी साझा करते हुए एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, 'सोशल मीडिया हमें लोगों के साथ बिना किसी रिश्ते के उनके जीवन तक पहुंचने की धारणा देता है। इसलिए हमें लगता है कि हम लोगों को उनके पोस्ट के आधार पर जानते हैं कि वे क्या साझा करना पसंद करते हैं। यह सबका अपना नजरिया है।' उन्होंने आगे लिखा, 'एक व्यक्ति में लाखों परतें होती हैं, जो उनके द्वारा किए गए पोस्ट से कभी भी सामने नहीं आएंगी।'

विज्ञापन



पोस्ट को लेकर नेटिजन्स लगा रहे कयास

अभिनेत्री के नोट को फैंस ने रेडिट पर दोबारा साझा किया है। इस पर नेटिजन्स कमेंट कर कई तरह के कयास लगा रहे हैं कि उनका ये नोट किस बारे में हो सकता है। वहीं, फैंस कमेंट कर उनके नोट पर चिंता जाहिर कर रहे हैं कि अचानक से मौनी रॉय ने इस तरह का नोट क्यों साझा किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


रणवीर-कृति ने दिखाई काशी की झलक, साझा कीं नमो घाट की तस्वीरें


'एलएसडी 2' में नजर आएंगी मौनी

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी जल्द ही 'एलएसडी 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म में में बोनिता राजपुरोहित और अभिनव सिंह मुख्य भूमिका में हैं। मौनी रॉय, उर्फी जावेद, तुषार और अनु मलिक कैमियो में हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स के डिवीजन बालाजी मोशन पिक्चर्स और कल्ट मूवीज द्वारा निर्मित ये फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Anushka Sharma: बेटे अकाय के साथ मुंबई लौटीं अनुष्का, खुशी से झूमे विरुष्का के फैंस, पैपराजी से किया वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed