फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Love Kills season 2 Shabnam aur Saleem Amroha Hatyakand discovery plus announces season 2 of the show

Love Kills 2: दूसरे सीजन के साथ डिस्कवरी+ पर 'लव किल्स' की वापसी, पर्दे पर दिखेगा अमरोहा हत्याकांड का खौफ

Mon, 03 Apr 2023 09:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 03 Apr 2023 09:00 PM IST
सार

 'लव किल्स: शबनम और सलीम अमरोहा हत्याकांड' पर बने इस सीजन की कहानी शबनम अमरोहा के इर्द-गिर्द बुनी गई है। शबनम की यह कहानी  एक पूरे परिवार की भीषण हत्या का दिखाएगी, जिसने अपने प्रेमी सलीम के साथ मारने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
Love Kills season 2 Shabnam aur Saleem Amroha Hatyakand discovery plus announces season 2 of the show
लव किल्स 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

डिस्कवरी प्लस की स्ट्रीमिंग सीरीज 'लव किल्स' का दूसरा सीजन जल्द ही स्ट्रीम करने के लिए पूरी तरह से तैयार होगा। इस सीरीज में इस बार शबनम अमरोहा द्वारा सामूहिक हत्याओं की खौफनाक कहानी को दिखाया जाएगा। 'लव किल्स: शबनम और सलीम अमरोहा हत्याकांड' पर बने इस सीजन की कहानी शबनम अमरोहा के इर्द-गिर्द बुनी गई है। शबनम की यह कहानी  एक पूरे परिवार की भीषण हत्या का दिखाएगी, जिसने अपने प्रेमी सलीम के साथ मारने की योजना बनाई थी। ऐसा करने के पीछे वजह उसके परिवार का शादी के लिए राजी न होना होता है। 

विज्ञापन

एक हत्यकांड जिससे दहला पूरा देश
साल 2008 में अमरोहा जिले के बावनखेड़ी गांव में मदद के लिए पुकारती एक युवती की चीखें सुनाई दी थीं। उसका पूरा परिवार मर गया था। शबनम की मदद के लिए पहुंचे लोग खून से लथपथ लाशें देखकर दंग रह गए थे। नौ एकड़ के इस घर में आठ लोगों का परिवार रहता था, जिसके सात सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस परिवार की भयानक मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। 
Filmy Wrap: इंडिया को मिलेगा देसी 'हैरी पॉटर' और रिचर्ड-शिल्पा मामले में एक्ट्रेस को राहत, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में खुली हत्याकांड की गुत्थी
इस भयानक मौत के बाद हुई जांच में पता चला कि मदद की गुहार लगा रही महिला ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्याकांड की साजिश रची थी। शबनम और सलीम दोनों प्रेमी थे और उनका परिवार उनकी शादी का विरोध कर रहा था। दोनों ने शबनम के 11 महीने के भतीजे सहित पूरे परिवार की हत्या कर दी थी ताकि वे बिना किसी दिक्कतों के साथ रह सकें।

विज्ञापन

कब और कहां कर सकते हैं स्ट्रीम
इस कपल को अदालत ने उनके अपराध के लिए मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है। शबनम देश की पहली महिला होगी, जिसे किसी भी अपराध के लिए फांसी दी जाएगी। टाइम्स क्रॉनिकल की 'लव किल्स: शबनम और सलीम अमरोहा हत्याकांड' नामक इस सीरीज का प्रीमियर 6 अप्रैल, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिस्कवरी प्लस' होगा। यह हिंदी समेत तमिल, तेलुगू, अंग्रेजी, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगा।
Bhojpuri Cinema: बॉलीवुड की ये टॉप हसीनाएं भोजपुरी सिनेमा में रहीं फ्लॉप, आज हैं पर्दे से पूरी तरह गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed