फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   love and breakup story of aamir khan

आमिर खानः मोहब्बत, शादी, तलाक और फिर शादी

Fri, 14 Mar 2014 05:33 PM IST
Updated Fri, 14 Mar 2014 05:33 PM IST
विज्ञापन
 love and breakup story of aamir khan

आमिर खान ने शादी अपनी मर्जी से की है। यह शादी पूरी तरह से गुपचुप थी। यहां तक उनके मां-बाप को भी इस शादी के बारे में पता नहीं था। आमिर खान ने अपनी फ्रेंड रीना दत्ता से गुपचुप शादी की। रीना हिंदु थीं और आमिर मुसलमान।

विज्ञापन


14 मार्च 1986 को इक्कीस साल के युवक हुए और अगले महीने अप्रैल में उन्होंने शादी की। इस शादी की हलकी-सी भनक रीना की बहन अंजू को हो गई थी। उसने अपने पिता को बता देने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

कहां मिलीं रीना ?

 love and breakup story of aamir khan

आमिर-रीना दत्ता की जब शादी हुई, तब रीना स्टूडेंट थीं। वे बाकायदा अपने घर में रहते हुए स्कूल जाती रहीं। आमिर अपनी फिल्म कयामत से कयामत तक की शूटिंग करते रहे। ऐसे जैसे कुछ हुआ ही नहीं।

आमिर की बिल्डिंग के पास रहने वाली रीना अकसर खेलते हुए आमिर को नजदीक से देखा करती और बतियाती थी। कभी-कभी आमिर उसे अपने घर ले जाते। माँ, चाची, बहन से मिलवाते।

रीना सबको सबको अच्छी तो लगती। लेकिन उसे कोई भी आमिर की होने वाली पत्नी की निगाह से नहीं देखता। लेकिन आमिर के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया था।

17 साल तक चली यह शादी

 love and breakup story of aamir khan

आ‌मिर और रीना दत्ता की शादी 17 साल चली। इनसे इन्हें दो बच्चे भी हुए। 17 वर्ष बाद जब आमिर और रीना ने अलग होने का फैसला किया तो यह उनके चाहने वालों के लिए एक चौंकाऊ कदम था।

दोस्तों के समझाने के बाद इन्होंने कुछ समय तक फिर से साथ रहने की कोशिश की। दोनों ने साथ रहने की कोशिश की, लेकिन बात का कोई हल नहीं निकला। आखिरकार यह शादी टूट गई। आमिर और रीना दोनों को सदमा लगा और इससे उन्हें उबरने में काफी समय लगा।

विज्ञापन

शराबी हो गए आमिर

 love and breakup story of aamir khan

एक इंटरव्यू में आमिर खान ने खुद यह बात स्वीकारी कि रीना से अलग होने के बाद वह पूरी तरह से टूट चुके थे। आमिर कहते हैँ कि मैने खुद से बात करनी बंद कर दी। दिनभर शूटिंग करता और फिर रात शराब की एक बोतल के साथ गुजारता।

इस दौर को आमिर खान अपने कैरियर के साथ व्यक्तिगत ‌जीवन का भी सबसे बुरा दौर मानते हैं। हालांकि इस समय भी आमिर का ‌मिलना जुलना अपनी पूर्व पत्नी के साथ बंद नहीं हुआ।

फिर मिलीं किरण राव

 love and breakup story of aamir khan

आमिर खान की जिंदगी में एक बार फिर से किसी लड़की ने दस्तक दी। फिल्म लगान के सेट पर उन्हें किरण राव मिलीं। किरण राव, इस फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं।

इस फिल्म के सेट पर आमिर खान का किरण राव का मिलना जुलना शुरू हो गया। कई बार किरण आमिर के घर भी आने लगीं। वह आमिर के पहले दोनों बच्चों के दोस्त बन गईं।

जल्द ही यह दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दिसंबर 2005 में दोनों ने विवाह कर लिया।  आमिर की पत्नी होने के बावजूद किरण ने अपनी स्वतंत्र पहचान बनाई। इस वर्ष किरण द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धोबी घाट’ न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

रीना से भी है रिश्ता

 love and breakup story of aamir khan

आमिर खान के रिश्ते इन दिनों रीना के साथ भी हैं। रीना, आमिर खान की हर फिल्म के प्रीमियर में पहुंचती हैं। आमिर खान ने ही एक बार खुलासा किया था कि वह फिल्म चुनने से पहले एक बार ‌रीना से भी राय लेते हैं।

रीना के साथ आमिर खान के रिश्ते कितने सहज हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके हर कार्यक्रम में रीना पहुंचती हैं। साथ पहली शादी से हुए रीना के बच्चों का आना-जाना भी उनके घर लगा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed