Yami Gautam: इस वजह से मल्टी-स्टारर फिल्मों के लिए हां कह देती थीं यामी, बोलीं- सोचती थी कि...
हाल ही में यामी गौतम ने अपने फिल्मों के चुनाव पर बात की और साथ ही मल्टी-स्टारर फिल्मों का हिस्सा बनने की वजह भी स्पष्ट की।
विस्तार
फिल्मी सितारे अक्सर लाइमलाइट में रहना चाहते हैं। उनकी यह हसरत भी रहती है कि वे जिस प्रोजेक्ट में काम करें वह खूब चर्चा बटोरे। ऐसा ही कुछ यामी गौतम के साथ भी है। एक्ट्रेस यामी गाौतम का कहना है कि उनकी फिल्में और रोल उनके लिए लिस्ट में सबसे ऊपर रहते हैं, चाहें फिर वो सोलो फिल्म हो या मल्टी स्टारर फिल्म। हाल ही में यानी ने अपने फिल्मी करियर और किरदारों को लेकर बात की। इस दौरान वह कई दिलचस्प बातें साझा करती नजर आईं।
यामी का कहना है कि फिल्म करते हुए पहले तो स्क्रिप्ट में सब होता है और आप जानते हैं कि आप क्या करने जा रहे हैं। यामी ने उदाहरण देते हुए कहा, 'जब मैंने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की स्क्रिप्ट देखी, तो मैं जानती थी कि मैं इस तरह की स्क्रिप्ट का हिस्सा बनना चाहती थी। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पहले किसी ने भी इस तरह के रोल ऑफर नहीं किए थे। इस रोल को करने के बाद उनके करियर पर काफी फर्क पड़ा।'
Janhvi Kapoor: बोनी कपूर के साथ नजर आए जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर, परिवार संग जमकर की मस्ती
यानी ने आगे कहा, 'फिल्म 'उरी', 'काबिल' और 'विक्की डोनर' से पहले मुझे इस तरह की फिल्में नहीं मिलीं, जिन्होंने मुझे ऐसा महसूस कराया हो कि मैं इन्हें करना चाहती हूं। इसलिए मैंने मल्टीस्टारर फिल्मों में अच्छे रोल लेना जारी रखा। सोचा, इस तरह अच्छे रोल आते रहेंगे।' यामी ने आगे कहा, 'फिल्म 'बाला' भी मल्टीस्टारर थी। यह सिर्फ मेरे किरदार पर आधारित नहीं थी। लेकिन, मुझे लगता है कि मेरे किरदार को इसमें तारीफ मिली।'
Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति में अक्षय कुमार ने सिखाई नई तकनीक, देखकर दर्शक हुए दंग
यामी का कहना है कि 'फिल्म 'बाला' के दौरान मैं अपने लिए खड़ी हुई और 'बाला' को हां कहने का मेरे लिए यही क्राइटेरिया था।' यामी का मानना है कि 'यह सोचना बहुत मानवीय है कि फिल्म में इतनी बात मेरे बारे में भी होनी चाहिए। हालांकि 'उरी' के समय में ऐसा काफी वक्त बाद हुआ था।' बता दें कि यामी जल्द ही फिल्म 'लॉस्ट' में नजर आएंगी।
Cirkus Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'सर्कस' का बुरा हाल, मंगलवार को फिल्म ने किया महज इतना कलेक्शन