फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kalki Koechlin role revealed in Ranveer singh film Gully Boy

'गली ब्वॉय' में कल्कि कोचलिन के किरदार का हुआ खुलासा, निभाएंगी यह अहम रोल

Thu, 17 Jan 2019 06:06 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: anand anand Updated Thu, 17 Jan 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Kalki Koechlin role revealed in Ranveer singh film Gully Boy
Kalki and Ranveer Singh

अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म गली ब्वॉय काफी समय से चर्चा में है। बीते दिनों फिल्म का टीजर और ट्रेलर आया था जो, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कल्कि कोचलिन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। इस बीच फिल्म में कल्कि के किरदार का खुलासा हो गया है। अंग्रेजी वेबासइट डीएनए की खबर के अनुसार, गली ब्वॉय में कल्कि और रणवीर के बीच प्रेम संबंधों देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


जैसा की ट्रेलर में देखा जा चुका है कि कल्कि कोचलिन रणबीर सिंह को किस कर रही होती हैं।वहीं ट्रेलर देखकर यह भी साफ जाहिर होता है गली ब्वॉय में आलिया भट्ट रणबीर की प्रेमिका हैं, ऐसे में कहा जा सकता है कि फिल्म में लव ट्रायंगल देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि फिल्म में कल्कि का किरदार म्यूजिक बिजनेस से संबंधित है, वह रणवीर सिंह के जिंदगी में प्रवेश करती है और प्रभाव डालती नजर आएंगी। 

विज्ञापन

आपको बता दें कि बीते दिनों रिलीज हुआ 'गली बॉय' का पहला गाना 'अपना टाइम आएगा' के रिलीज हुआ था। रिलीज होते ही इस गाने को  24 घंटे में 14 मिलियन से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर  देखा।फिल्म मुंबई के रैपर डिवाइन और नैजी के जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में 'अपना टाइम आएगा' गाना को डिवाइन और दब शर्मा ने कंपोज किया है, इसके लीरिक्स अंकुर तिवारी और डिवाइन ने दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जोया अख्तर के साथ रणबीर सिंह की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने जोया के साथ 'दिल धड़कने दो' में काम किया था। आलिया भट्ट का एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ पहली फिल्म है, जिसे रितेश सिध्दवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म तैयार हो चुकी है और इसे  14 फरवरी को  मतलब 'वैलेनटाइन डे' के मौके पर रिलीज किया जाएगा। दरअसल रणबीर को फिल्म सिम्बा से बड़ी सफलता मिली है जिससे उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। अब देखना यह होगा कि 'गली बॉय'  बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाई करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed