फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Longest Kissing Scene in Bollywood

ये फिल्में अपने चुंबन की वजह से रहीं चर्चाओं में

Wed, 04 Sep 2013 12:02 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Wed, 04 Sep 2013 12:02 PM IST
विज्ञापन
Longest Kissing Scene in Bollywood

शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म 'शुद्घ देसी रोमांस' अपने चुंबन दृश्यों की वजह से भी चर्चाओं में है। इस फिल्म में एक साथ 23 चुंबन सीन बताए जा रहे हैं। इसके पहले भी कुछ फिल्में ऐसी रही हैं जो अपने किस सीन की वजह से चर्चाओं में रही हैं।

विज्ञापन


'3 जी' में 30 किस सीन

नील नितिन मुकेश और सोनल सिंह की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म की चर्चा इसलिए ज्यादा हुई थी क्योंकि उस फिल्म में एक दो नहीं बल्कि 30 किस सीन थे। यह किस सीन जुनूनी थे। फिल्म की नायिका सोनल चौहान को दिक्कत इसलिए नहीं हुई क्योंकि वह रियल जिंदगी में भी नील की गर्लफ्रेंड हैं।
विज्ञापन


'ख्वाहिश' में मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत भट्ट कैंप की फिल्म 'मर्डर' से पहचानी गईं लेकिन उनकी चर्चा उनकी पहली फिल्म 'ख्वाहिश' को लेकर भी जमकर हुई। मल्लिका की इस फिल्म में 20 से अधिक चुंबन दृश्य थे। यह फिल्म अपने चुंबन दृश्यों की वजह से ही अच्छी ओपनिंग लेने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


'ये साली जिंदगी' में लंबे किसिंग सीन

सुधीर मिश्रा की फिल्म 'ये साली जिंदगी' भी किस सीन से भरी पड़ी थी। अदिति राव और अरुणोदय सिंह के किस फिल्म रिलीज के पहले से ही चर्चाओं में रहे। अदिति राव का अरूणोदय के साथ करीब एक मिनट लंबा किस सीन एक ऑटो में फिल्माया गया। कुछ और किस सीन चित्रांगदा सिंह पर भी फिल्माए गए।


'जिस्म' और 'मर्डर' में भी किस सीन

भट्ट कैंप की दो ट्रेंड सेटर फिल्मों जिस्म और मर्डर में भी लंबे-लंबे किस सीन देखने को मिले। इन फिल्मों की नायिकाओं बिपाशा बसु और मल्लिका शेरावत इन्हीं किस और स्मूच दृश्यों की वजह से चर्चाओं में रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed