फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lock upp fame Nisha Rawal Grandmother Demise Actress pens an emotional Note For Her

Nisha Rawal: 'लॉक अप' फेम निशा रावल की दादी का निधन, एक्ट्रेस ने साझा किया इमोशनल पोस्ट

Wed, 15 Mar 2023 08:17 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 15 Mar 2023 08:17 AM IST
सार

निशा रावल और उनकी दादी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। 'अम्मा' का जाना निशा के लिए बड़ी क्षति है। 

विज्ञापन
Lock upp fame Nisha Rawal Grandmother Demise Actress pens an emotional Note For Her
निशा रावल की दादी का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर टीवी एक्ट्रेस निशा रावल की दादी का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने अपनी दादी की याद में एक इमोशनल नोट साझा किया है। निशा अपनी दादी के बेहद करीब थीं। वह उन्हें प्यार से 'अम्मा' बुलाया करती थीं। निशा ने दादी के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने इस बात का भी दुख जताया है कि वह अपनी प्यारी दादी से उनके आखिरी पलों में मुलाकात नहीं कर पाईं।

विज्ञापन

Arun-Deepika : एक बार फिर दर्शकों के मन में उमड़ेगा भक्ति रस, अब किस भूमिका में नज़र आएंगी राम-सीता की जोड़ी ?
विज्ञापन


'खूबसूरत यादों का हिस्सा'
निशा और उनकी दादी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। 'अम्मा' का जाना निशा के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ''दादियां बेहद खास होती हैं। मैं उन्हें अम्मा कहती थी। वह बहुत खुशमिजाज थीं। उन्हें नए लोगों से मिलना पसंद था। मेरे दोस्तों को खूब एंटरटेन करती थीं और अपने हाथ से मुझे खाना खिलाती थीं। वह मेरी खूबसूरत यादों का हिस्सा हैं। उनके साथ मेरी सबसे सुंदर याद वह है जब वह मुझे लोहे की कढ़ाई में बने ‘भट्ट का साग’ चावल के साथ मिलाकर खिलाती थीं। सभी पहाड़ी लोग जानते होंगे कि मैं किस बारे में बात कर रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Suniel Shetty: योगी जी 'बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड' खत्म करने वाली बात से सहमत थे... सीएम से मुलाकात पर बोले सुनील

'सुनाया करती थीं कहांनियां'
‘लॉक अप’ फेम निशा रावल ने आगे लिखा है, 'वह मुझे रामायण और महाभारत की कहानियां सुनाती थीं। वह मेरी टेडी बियर थीं और मुझे उन्हें गले लगाना पसंद था। जब मैं छोटी थी तो मुझे अपने नन्हे पैर उनके बड़े पेट पर रखना पसंद था। जब भी मैं उनसे मिलती थी, मैं हमेशा उनके पैर की उंगलियों को मोती जैसे व्हाइट कलर में रंग देती थी। मुझे उनके बालों को ग्रे से सफेद होते देखने का सौभाग्य मिला। उनकी मुस्कार, ऊर्जा बहुत जल्दी फैलती थी।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ɴɪsʜᴀ ʀᴀᴡᴀʟ | 𝘢 𝘧𝘳𝘦𝘦 𝘴𝘰𝘶𝘭 (@missnisharawal)



इस बात का है अफसोस
निशा ने अपने नोट में यह भी लिखा है कि वह दादी से मिल नहीं पाईं, इस बात का उन्हें अफसोस है। एक्ट्रेस ने लिखा है, 'उनकी उम्र 90 साल से ज्यादा थी और 13 मार्च 2023 को उनका निधन हो गया। मैं चार तारीख को अपने क्रिकेट लीग के बाद उनसे मिलने वाली थी। लेकिन मेरे एक्सीडेंट ने मुझे रोक दिया, क्योंकि मेरी एक सर्जरी हुई। दो टूटी हड्डियों को जोड़ने के लिए पैर में रॉड डाली गई है। मैं बेडरेस्ट पर हूं। मेरी जोशीली दादी मां को स्वर्ग मिले। दादी हमेशा याद आएंगी। मैं आपकी शुक्रगुजार हूं कि आपने मुझे अपनी पोती के रूप में चुना।'
Box Office Report: 100 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार तू झूठी मैं मक्कार, सुस्त पड़ी पठान की रफ्तार?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed