Suniel Shetty: योगी जी 'बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड' खत्म करने वाली बात से सहमत थे... सीएम से मुलाकात पर बोले सुनील
सुनील शेट्टी ने बीते महीने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की थी। आज अभिनेता ने अपने और सीएम की मुलाकात पर खुलकर बात की।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'हंटर: टूटेगा नहीं तोड़ेगा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता ने बीते महीने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की थी। आज अभिनेता ने अपने और सीएम की मुलाकात पर खुलकर बात की। अभिनेता ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को भी एहसास हुआ कि जो मैं बोल रहा था वह सही है।
हाल ही के इंटरव्यू में सुनील से पूछा गया कि फिल्में अब अच्छा कर रही हैं। आपने मुख्यमंत्री साहब से जो अनुरोध किया था, लगता है उसका भी असर हुआ है। इस पर जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा कि सीएम को भी लगा कि मैं जो बोल रहा हूं वह सही है। हिंदी फिल्मों का योगदान बहुत बड़ा है। योगी जी ने कहा कि भगवान राम पर भी उंगलियां उठीं। पीएम मोदी और अनुराग ठाकुर ने भी इस बारे में बात की और मीडिया ने भी इसे पेश किया।
सलमान माफी मांगें वरना... लॉरेंस ने फिर दी धमकी
इससे पहले इसी साल जनवरी में सुनील ने सीएम योगी से मुलाकात की थी और उनसे आग्रह किया था कि इंडस्ट्री को बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड से छुटकारा दिलाने में मदद करें। इस दौरान अभिनेता ने मुख्यमंत्री के सामने कुछ शिकायतें रखीं। उन्होंने कहा था कि 'हैशटैग बायकॉट बॉलीवुड' आपकी मदद से रुक सकता है। यह बताना जरूरी है कि हमने अच्छा काम किया है। एक सड़ा हुआ सेब हो सकता है, लेकिन हममें से 99 प्रतिशत लोग किसी भी गलत काम में शामिल नहीं होते हैं। हमें अच्छा करना है। इस धारणा को बदलिए। अगर आप नेतृत्व करते हैं और प्रधानमंत्री से भी बात करते हैं तो इससे फर्क पड़ेगा।
Priyanka Chopra: शाहरुख ने बॉलीवुड को हॉलीवुड से बताया बेहतर तो प्रियंका ने दिया जवाब, बोलीं- मैं घमंडी नहीं
आज अभिनेता की वेब सीरीज 'हंटर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वह पुलिस वाले के किरदार में धांसू लग रहे हैं। यह एक्शन पैक्ड थ्रिलर वेब सीरीज है। फिलहाल अभिनेता इसके प्रचार में व्यस्त हैं। 'हंटर' 22 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। सुनील के अलावा सीरीज में ईशा देओल, राहुल देव, बरखा बिष्ट और करणवीर शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
TJMM BO Collection: 100 करोड़ के क्लब से कुछ कदम दूर 'तू झूठी मैं मक्कार', रिलीज के सातवें दिन हुई इतनी कमाई