LIVE: श्रीदेवी की मौत की जांच पूरी, सरकारी वकील ने केस किया खत्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियानेट न्यूज के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार श्रीदेवी के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। बोनी कपूर से अब तक 3 बार पूछताछ की जा चुकी है और आगे भी की जा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोनी कपूर और श्रीदेवी का पासपोर्ट जमा कर लिया है। दुबई पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक बोनी कपूर को दुबई से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। इसके अलावा होटल का सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किया गया है। शव भारत ले जाने की मंजूरी मिल चुकी है। बोनी कपूर समेत पूरा परिवार शव को लेकर वापिस मुंबई आएगा।
Dubai Police hands over letters for release of #Sridevi's mortal remains, to the Indian consulate and her family members, so that they can proceed for embalming. (Khaleej Times)
— ANI (@ANI) February 27, 2018विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत दुबई के होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से हुई है । हालांकि अभी तक उनके परिवार को शव नहीं सौंपा गया है। वहीं श्रीदेवी के सौतेले बेटे एक्टर अर्जुन कपूर पापा बोनी कपूर की मदद करने के लिए दुबई रवाना हो चुके हैं।
श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज मुंबई लाए जाने की उम्मीद है। खबर है कि आज दोपहर 3 बजे तक दुबई से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर रवाना हो सकता है। बोनी कपूर और उनके छोटे भाई संजय कपूर इस समय दुबई में ही हैं और शव को भारत लाने की कार्रवाई पूरी कर रहे हैं। वहीं दुबई पुलिस मोहित मारवाह के परिवार और होटल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि मारवाह और कपूर परिवार रिश्तेदार हैं। दुबई पुलिस ने बोनी कपूर से कहा है कि वह मामले की जांच कर रहे सरकारी वकील से अनुमति मिलने के बाद ही देश छोड़कर जा सकते हैं।
दुबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया गया है कि मामले की जांच 'दुबई लोक अभियोजक' यानि दुबई के सरकारी वकील के हवाले कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीदेवी मौत के कुछ दिनों पहले से तनाव से गुजर रही थीं और इसी कारण वह अधिक नशा भी कर रही थीं। दुबई पुलिस अब इस तरह के मामलों में अपनाई जाने वाली नियमित कानूनी प्रक्रिया के तहत श्रीदेवी के पति बोनी कपूर का दोबारा बयान भी ले सकती है।
यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सूरी ने बताया कि पुलिस ने श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें सौंप दी है लेकिन अब भी 2-3 विभागों से दस्तावेजों मिलना बाकी है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में किसी तरह की कोई देरी नहीं की जा रही है। दुबई में ऐसे मामलों के पूरा होने में 2 से 3 दिन का वक्त लगता है।
उन्होंने ट्वीट में लिखा है, 'श्रीदेवी के आकस्मिक निधन के कारण मीडिया की उत्सुकता को समझा जा सकता है, लेकिन ऐसे में अनुमान लगाने से कुछ नहीं होगा।' सूरी ने कहा है कि उनकी टीम लोकल अधिकारियों के साथ काम कर रही है ताकि पार्थिव शरीर को जल्द भारत भेजा जा सके।'
मुंबई में इंतजार
शनिवार देर रात श्रीदेवी की मौत की खबर के बाद से ही देशभर में उनके पार्थिव शरीर के लौटने का इंतजार किया जा रहा है। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक हस्तियां और फैंस मुंबई में श्रीदेवी के शव का इंतजार कर रहे हैं। तमाम सितारे जुहू में बोनी कपूर के भाई अनिल कपूर के घर जाकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। इस कड़ी में सुपरस्टार रजनीकांत और शाहरुख खान भी अनिल कपूर के घर पहुंचे थे।
व्हिटनी ह्यूस्टन और श्रीदेवी की एक जैसी मौत
व्हिटनी ह्यूस्टन-इसे शायद नियति का संयोग ही कहेंगे कि 1963 में श्रीदेवी (13 अगस्त) से महज चार दिन पहले 9 अगस्त को जन्मीं व्हिटनी ह्यूस्टन की मौत भी होटल के कमरे में नशे में बाथटब में डूबने से हुई थी। नियति का एक दुर्योग यह रहा कि दोनों सुपर सितारों की मौत फरवरी में ही हुई। श्रीदेवी ने जहां 24 फरवरी को अंतिम सांस ली, वहीं अमेरिकी पॉप सुपर सितारा ने 11 फरवरी (2012) को दुनिया को अलविदा कहा।