फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   lihaaf and Hill View Villa is the two movie on homosexual

लेस्बियन संबंधों को बयां करेंगी यह दो फिल्में, समलैंगिक संबंधों पर बने कानून का भी उठाएंगी मुद्दा

Tue, 22 May 2018 12:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
lihaaf and Hill View Villa is the two movie on homosexual
नई- नई सीमाएं लांघ रही हिंदी फिल्मों में इन दिनों लेस्बियन संबंधों पर बनी 'लिहाफ' और 'हिल व्यू विला' चर्चित हो रही हैं। दोनों फिल्मों के पोस्टर हाल में ही रिलीज हुए। निर्देशक राहत काजमी की लिहाफ का पोस्टर जहा 'अंतरराष्ट्रीय कान फिल्म महोत्सव' में लॉन्च हुआ, वहीं कानपुर के रहने वाले निर्देशक प्रफुल्ल श्रीवास्तव की फिल्म हिल व्यू विला का पोस्टर मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्रिटियों के बीच लॉन्च किया गया। काजमी की फिल्म 1942 में इसी शीर्षक से उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका इस्मत चुगताई द्वारा लिखी कहानी पर आधारित है। फिल्म में सोनल सहगल, तनिष्ठा चटर्जी, नमिता लाल और मीर सरवर अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक बेगम और उनकी देखभाल करने वाली महिला के रिश्तों की कहानी है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ 'हिल व्यू विला' एक राइटर की कहानी है जो अपना उपन्यास लिखने के लिए देहरादून के शांत-पहाड़ी इलाकों में जाती है और एक डिप्टी कमिश्नर के फार्म हाउस पर रुकती है। सान्वी खान फिल्म में राइटर बनी हैं और डिप्टी कमिश्नर की भूमिका चर्चित गुजराती अभिनेत्री किरण आचार्य ने निभाई है। फिल्म समलैंगिक संबंधों पर बने कानूनों का मुद्दा भी उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed