फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Legendary Odia musician Pafulla kar passes away at 83 PM Narendra Modi griefs

दुखद: मशहूर गीतकार प्रफुल्ल कर का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 18 Apr 2022 11:51 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 18 Apr 2022 11:51 AM IST
सार

प्रफुल्ल कर एक प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार, लेखक और स्तंभकार थे। रविवार रात 83 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
Legendary Odia musician Pafulla kar passes away at 83 PM Narendra Modi griefs
प्रफुल्ल कर - फोटो : social media

विस्तार

प्रसिद्ध गीतकार, गायक और संगीत निर्देशक प्रफुल्ल कर का रविवार यानी 17 अप्रैल रात निधन हो गया। उनकी उम्र 83 वर्ष थी। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रफुल्ल को कई बार सम्मानित किया गया है। साल 2004 में उन्हें जयदेव पुरस्कार और साल 2015 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। 16 फरवरी, 1939 को पुरी में जन्मे प्रफुल्ल एक प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार, लेखक और स्तंभकार थे।  उनके निधन का कारण उम्र-संबंधी बीमारियों को बताया जा रहा है और वह निधन के समय भुवनेश्वर में अपने आवास पर थे। उनके निधन पर देश की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शोक वयक्त कर रही हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्हें उड़िया संस्कृति और संगीत में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,"श्री प्रफुल्ल कर जी के निधन से मैं दुखी हूं। उन्हें उड़िया संस्कृति और संगीत में उनके अग्रणी योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्हें अलग-अलग किरदारों में फिट होने का आशीर्वाद मिला हुआ था और उनकी रचनात्मकता उनके कार्यों में साफ दिखाई देती थी। उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी संवेदना। ओम शांति।"
विज्ञापन

 


ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इस घटना ने उड़िया संगीत के एक युग का अंत कर दिया है। वह ट्वीट कर लिखते हैं, "मैं प्रसिद्ध संगीतकार प्रफुल्ल कर के निधन के बारे में जानकर दुखी बहुत हूं। उनके निधन को उड़िया संगीत की दुनिया में एक युग के अंत की तरह देखा जाएगा। प्रफुल्ल की अनूठी संगीत शैली ने उन्हें हमेशा के लिए लोगों के दिलों में अमर कर दिया है। मैं उनके शोक में डूबे परिवार के प्रति पूरी संवेदना रखता हूं।"

 

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि दिवंगत प्रफुल्ल कर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पटनायक ने निर्देश दिया है कि प्रफुल्ल कर को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य सरकार के दो मंत्री अंतिम संस्कार में मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed