फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Laxmi Agarwal daughter pihu watch chhapaak and meet deepika padukone

छपाक देखने पहुंचीं लक्ष्मी अग्रवाल की बेटी, दीपिका बोलीं- कुछ फिल्में दिल से की जाती हैं

Thu, 16 Jan 2020 08:06 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 16 Jan 2020 08:06 AM IST
विज्ञापन
Laxmi Agarwal daughter pihu watch chhapaak and meet deepika padukone
Deepika Padukone - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

तेजाब हमले की पीड़ित जिन लक्ष्मी अग्रवाल के संघर्ष की कहानी हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन दीपिका पादुकोण ने फिल्म छपाक में दिखाई है, उनकी बेटी पिहु दीपिका से भी सुंदर है। पिहु और दीपिका ने फिल्म छपाक के एक खास शो के दौरान खूब मस्ती की और पूरी दुनिया को अपनी सुंदरता से मोहित करने वाली दीपिका खुद जूनियर लक्ष्मी की सुंदरता पर मर मिटीं। दीपिका न सिर्फ पिहु को देरतक गोद में खिलाती रहीं, बल्कि उसे ढेर सारा दुलार और उपहार भी दिए।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते  रिलीज हुई फिल्म "छपाक" अपनी लागत और उपलब्ध सिनेमाघरों के हिसाब से अच्छा कारोबार कर रही है। दीपिका ने ये फिल्म अपनी सामाजिक प्रतिबद्धताओं के लिए की है और फिल्म के लिए उन्होंने कोई तय रकम लेने की बजाय फिल्म के सफल होने पर इसके मुनाफे में हिस्सेदारी के नाम पर इसमें काम किया है। दीपिका कहती हैं, 'मैं फिल्में दिल से करती हूं। अभिनय के लिए करती हूं। पैसे कमाने के मौके जिंदगी में तमाम आते हैं पर ऐसी फिल्में करने के मौके बार बार नहीं आते। मेघना से कहानी सुनने के 15 मिनट बाद मैंने इस फिल्म के लिए हां कर दी। और, न तो मेघना ने और न ही मैंने कभी इस फिल्म के लिए फीस को लेकर कोई खास बातचीत ही की।'
विज्ञापन


फिल्म छपाक महिलाओं को खासतौर से आकर्षित कर रही है। मुंबई के जुहू और अंधेरी इलाकों में महिलाएं समूहों में ये फिल्म देख रही हैं। फिल्म देखने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को प्रेरित करने के लिए मुंबई के कुछ इलाकों में खास अभियान भी देखने को मिल रहे हैं। इस सबके बीच लक्ष्मी अग्रवाल ने अपनी बेटी पिहु को भी ये फिल्म दिखाई। पिहु ने शांति से फिल्म को अंत तक देखा और अपनी मां से तमाम सवाल भी पूछे। लक्ष्मी कहती हैं, 'फिल्म के बाद, उसने मुझे बहुत सारा प्यार किया और दीपिका को भी गले लगाया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


फ़िल्म छपाक के सामाजिक मुद्दे को देखते हुए इसे राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। उत्तराखंड सरकार ने तेजाब हमले से पीड़ित महिलाओं के लिए छह हजार रुपये मासिक पेंशन की भी शुरुआत की है।

हरियाणा में टैक्स फ्री हुई अजय की 'तानाजी', महाराष्ट्र में फडणवीस के पत्र का हुआ असर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed