फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   latest gossips

शाहरुख, सलमान और आमिर से जुड़ी हैं ये तीन नई खबरें

Tue, 18 Mar 2014 04:29 PM IST
Updated Tue, 18 Mar 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
latest gossips

अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान को धन्यवाद दिया है। दरअसल शाहरुख खान ने बिग बी की आगामी फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न' को इस साल की सबसे बड़ी हिट होने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन


इससे खुश होकर अमिताभ ने शाहरुख को थैंक्स बोला है। बिग बी ने शाहरुख से कहा है कि आप के मुंह में घी शक्कर।

सलमान ने दिलवा ही दिया अरमान कोहली को रोल

latest gossips

ये खबर है कि सूरज बड़जात्या की फिल्म 'राम रतन धन पायौ' में सलमान खान ने उस आदमी को फिर से बॉलीवुड में ब्रेक दिलवा दिया है जिसकी बिग बॉस सीजन 7 के दौरान काफी किरकिरी हुई थी।

खबरों की माने तो बिग बॉस 7 के प्रतियोगी अरमान कोहली पर अपनी मेहरबानी कायम रखते हुए सल्लू ने बड़जात्या की इस फिल्म में अपने बड़े भाई की भूमिका में अरमान का नाम फाइनल करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर ने खोला अपना बड़ा राज

latest gossips

आमिर खान ने अपनी हेल्‍थ से जुड़ा एक बड़ा राज खोल दिया है। 49 साल के होने के बाद भी आमिर इतने फिट कैसे हैं उन्होंने बताया कि वह केवल और केवल अपने डाइट शेड्यूल के कारण ऐसा कर पाए हैं। आमिर ने बताया कि वह हेल्‍थी फूड ही खाते हैं और किसी भी सूरत में अपने डाइट चार्ट से कोई समझौता नहीं करते।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed