फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Late Actor Kader Khan's Eldest Son Abdul Quddus From His First Wife Expired At Canada

श्रद्धांजलि: दिवंगत अभिनेता कादर खान के बेटे अब्दुल का कनाडा में निधन

Thu, 01 Apr 2021 07:59 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 01 Apr 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Late Actor Kader Khan's Eldest Son Abdul Quddus From His First Wife Expired At Canada
अब्दुल कुद्दुस - फोटो : Twitter
दिवंगत अभिनेता कादर खान की पहली पत्नी के बड़े बेटे अब्दुल कुद्दूस गुर्दे संबंधी बीमारी के कारण का कनाडा में निधन हो गया है। उनका परिवार कनाडा में ही रहता है। कादर खान के तीन बेटे थे सरफराज खान, शहनवाज खान और कुद्दूस खान। कुद्दुस कादर खान के बड़े बेटे थे।
विज्ञापन


कुद्दूस के भाई सरफराज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कनाडा के एक अस्पताल में बुधवार को कुद्दूस का निधन हो गया। वो काफी समय से किडनी संबंधी बीमारी से ग्रस्त थे। सरफराज ने कहा, 'मेरे भाई की डायलेसिस हो रही थी। कुछ समय से उन्हें किडनी की समस्या थी। पिछले पांच महीने से वह अस्पताल में थे। लेकिन कल सुबह वह चल बसे।'
विज्ञापन


कुद्दूस खुद को लाइमलाइट से दूर रखते थे और कनाडा के एक एयरपोर्ट पर बतौर सिक्योरिटी ऑफिसर काम करते थे। एक इंटरव्यू में कादर खान ने बताया था कि कुद्दूस की वजह से उन्होंने फिल्मों में विलेन का किरदार निभाना छोड़ दिया था। उन्होंने कहा था, 'मेरा बड़ा बेटा कुद्दूस दोस्तों के साथ खेलकर फटे हुए कपड़ों में घर आया। विलेन के तौर पर फिल्म के अंत में हमेशा मेरी पिटाई होती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने आगे बताया था कि, 'बेटे के दोस्तों ने उससे कहा कि तुम्हारे पिता लोगों को पीटते हैं और आखिर में उनकी पिटाई होती है। उसे ऐसे कमेंट सुनकर गुस्सा आता था और वह उनसे लड़ बैठता था। एक दिन जब वह घर आया तो उसे भारी चोट लगी हुई थी। मुझे बहुत गुस्सा आया और मैंने तय कर लिया कि अब विलेन के रोल के ऑफर मंजूर नहीं करूंगा। उस वक्त कॉमेडी फिल्म 'हिम्मतवाला' बन रही थी और वहीं से मैंने भी कॉमिक रोल करने शुरू कर दिए।'

तो वहीं कादर खान के बेटे सरफराज ने फिल्मों में काम किया है। कादर खान नहीं चाहते थे कि उनके बेटे फिल्म इंडस्ट्री में जाये। हालांकि, सरफराज ने अपने दम पर अपनी पहचान बना ली। उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर 'तेरे नाम', 'मैंने दिल तुझको दिया' और 'वांटेड' जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में सफलता ना मिलने के बाद सरफराज अपनी एक एक्टिंग अकेडमी चला रहे हैं, जिसमें वो नए लड़के-लड़कियों को एक्टिंग वर्कशॉप कराते हैं।
 

कादर खान एक स्टार किड के तौर पर अपने बेटे सरफराज और कद्दुस को लॉन्च कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। एक्टर होने के चलते कादर खान के घर में एक्टिंग का माहौल था। बचपन में जब उनका बेटा सरफराज टीवी देखता तो उनका मन करता था कि वो भी एक्टिंग करें। उसी माहौल को देखते हुए सरफराज ने भी एक्टर बनने के बारे में सोचा। लेकिन सरफराज ने कभी अपने पिता को इस सपने के बारे में नहीं बताया। कादर खान नहीं चाहते थे कि उनका कोई भी बेटा एक्टर बने। कादर खान ने कई फिल्मों में शानदार डायलॉग लिखे और फिल्मों में अभिनेता के तौर पर अच्छी कॉमेडी भी की थी। 31 दिसंबर 2018 को लंबी बीमारी के बाद 81 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed