फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lata Mangeshkar Passed Away Lyricist Gulzar emotionally remembers Lata did and talk about song Humne Dekhi Hai

Lata Mangeshkar Passed Away: गीतकार गुलजार ने भावुक होकर लता मंगेशकर को किया याद, सुनाया इस मशहूर गाने का किस्सा

Sun, 06 Feb 2022 06:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 06 Feb 2022 06:06 PM IST
सार

स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। गीतकार गुलजार ने लता मंगेशकर को भावुक होकर याद किया। इस दौरान उन्होंने 'हमने देखी है' गाने से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया।

विज्ञापन
Lata Mangeshkar Passed Away Lyricist Gulzar emotionally remembers Lata did and talk about song Humne Dekhi Hai
लता मंगेशकर , गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं हैं। अपनी आवाज से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देने वाली लता दीदी ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उन्होंने रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर अपनी अंतिम सांस ली। लता जी ने अपने शानदार करियर में बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए अनगिनत हिट गाने गाए हैं। ऐसे में आज बॉलीवुड का हर सितारा उन्हें याद कर भावुक हो रहा है। तमाम स्टार्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, लता मंगेशकर के जाने से गीतकार गुलजार भी भावुक हो गए हैं। गुलजार ने लता मंगेशकर को भावुकता से याद किया। इस दौरान उन्होंने अपना और लता जी का एक किस्सा भी बताया।

विज्ञापन

Lata Mangeshkar Passed Away Lyricist Gulzar emotionally remembers Lata did and talk about song Humne Dekhi Hai
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

गुलजार ने भावुक होकर लता मंगेशकर को याद करते हुए कहा कि लता जी किसी गाने का पूरा भाव ही बदल देने में सक्षम थीं। इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘खामोशी’ के गाने ‘हमने देखी है’ से जुड़ा एक किस्सा भी बताया। इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lata Mangeshkar Passed Away Lyricist Gulzar emotionally remembers Lata did and talk about song Humne Dekhi Hai
लता मंगेशकर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

गीतकार गुलजार ने कहा कि 'हमने देखी है इन आंखों की महकती खुशबू’ ये गाना पुरुष स्वर के लिए था। इस गाने में एक महबूब का अपनी महबूबा के लिए भाव को दिखाया गया है। लेकिन हेमंत कुमार जी चाहते थे कि इस गाने को लता गाए। उन्होंने मुझसे कहा था कि ये गाना लता ही गाएंगी। उस वक्त मैं थोड़ा चिंता में था। मेरे मन में सवाल था कि कैसे पुरुष स्वर का गाना महिला गाएगी। लेकिन लता जी ने इस गाने को गाया। बता दें कि लता मंगेशकर और गुलजार ने कई गानों पर एक साथ काम किया है। जहां गुलजार ने गाने लिखे, तो वहीं लता मंगेशकर ने उन गानों को अपनी आवाज से अमर बना दिया।

विज्ञापन

Lata Mangeshkar Passed Away Lyricist Gulzar emotionally remembers Lata did and talk about song Humne Dekhi Hai
लता मंगेशकर - फोटो : अमर उजाला

लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा है। वह 8 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं। इसके बाद उन्हें निमोनिया भी हो गया था। लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। इस अस्पताल में वह लंबे समय तक आईसीयू में रहीं। हालांकि, उनकी तबीयत में सुधार भी आया था लेकिन शुक्रवार को अचानक ही उनका स्वास्थ बिगड़ने लगा, जिसके बाद अगले ही दिन उनके निधन ने सबको गम में डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed