फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lata Mangeshkar Health Update she is on Life Support Condition Still Critical

पहले से बेहतर है लता मंगेशकर की सेहत, जल्द लौटेंगी घर: परिवार

Wed, 13 Nov 2019 02:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 13 Nov 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Health Update she is on Life Support Condition Still Critical
लता मंगेशकर - फोटो : पीटीआई

पिछले दो दिनों से अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर की हालत में सुधार होने की खबर आ रही है। समाचार एजेंसी ANI ने लता मंगेशकर के परिवार की तरफ से बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है- लता दीदी अब पहले से बेहतर हैं। सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। हम उनके घर आने का इंतजार कर रहे हैं। हमारे साथ बने रहने और हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन


इससे पहले अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में बताया था- लता जी लाइफ सपोर्ट सिस्टर पर हैं। उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है लेकिन वह खतरे से बाहर नहीं हैं।
विज्ञापन


लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतित समदानी ने बताया था, 'लता जी फिलहाल निमोनिया, दिल की समस्याओं और सीने में संक्रमण से पीड़ित हैं। जब तक उनका संक्रमण नियंत्रण में नहीं आता हम कुछ नहीं कर सकते। उनका संक्रमण से बाहर आना जरूरी है। इस समय कुछ भी कहना मुश्किल है। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को डॉक्टर प्रतित समदानी ने पीटीआई से बातचीत में बताया था- उनकी हालत में धीरे-धीरे उनकी सुधार हो रहा है। उनके पैरामीटर अच्छे हैं। लताजी की अस्पताल से छुट्टी होने और घर आने पर हम सभी को अपडेट देंगे। हम अनुरोध करते हैं कि उन्हें थोड़ा समय दें और निजता का ध्यान रखें।

90 वर्षीय गायिका को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद सोमवार को ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिल्मी जगत से लेकर राजनीति तक के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उनकी तरफ से जारी एक पत्र में कहा गया है- 'मैं आपकी सेहत के बारे में जानने के लिए चिंतित हूं। मुझे उम्मीद है कि कोई गंभीर स्थिति नहीं है और आप जल्द ही स्वस्थ होकर अपने हंसमुख स्वभाव के साथ वापस आ जाएंगी।'


बता दें कि साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।


ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे फैंस, हेमा मालिनी ने भी किया ये ट्वीट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed