{"_id":"74c00bc9fe076e919980440bde9255fb","slug":"lata-mangeshkar-death-hoax","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत है लता मंगेशकर के मरने की अफवाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गलत है लता मंगेशकर के मरने की अफवाह
अमर उजाला दिल्ली
Updated Thu, 27 Mar 2014 04:53 PM IST
विज्ञापन
लता मंगेशकर जीवित हैं। उन्हें बुधवार को किसी भी तरह का मेजर हार्टअटैक नहीं हुआ था।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर प्रख्यात गायिका लता मंगेशकर से संबंधित एक ग़लत ख़बर ने उनके प्रशंसकों के होश उड़ा दिए। बाद में यह अफवाह गलत साबित हुई।
दरअसल ट्विटर पर अचानक बुधवार को अफ़वाह फैल गई कि लता मंगेशकर को ज़बरदस्त दिल का दौरा पड़ा और ये ख़बर आग की तरह चल पड़ी।
कई मीडिया संस्थानों में इस बात की जानकारी के लिए फ़ोन भी आने लगे। ख़ुद लता मंगेशकर इन ख़बरों से हैरान रह गईं और उन्होंने ट्विटर पर अपने चाहने वालों के लिए लिखा,
"नमस्कार. मेरी तबियत के बारे में अफ़वाहें फैल रही हैं।लेकिन मैं बता दूं कि आप लोगों के प्यार और दुआओं से मैं बिलकुल ठीक हूं."
लता मंगेशकर के परिवार के सदस्यों ने भी बताया कि लता बिलकुल ठीक हैं और अपने परिवार के साथ बड़े आराम से हंसी-मज़ाक कर रही हैं।