फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lara dutta birthday special

फिर से धमाल मचाने को बेकरार हैं लारा दत्ता

Thu, 16 Apr 2015 12:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Apr 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
Lara dutta birthday special

मिस यूनिवर्स रही लारा दत्ता बृहस्पतिवार को 37 साल की हो गईं। वह 16 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में लारा दत्ता को उनकी कुछ अदाओं के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन


लारा का जन्म 16 अप्रैल 1978 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल 1995 में की। 2000 में लारा ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया।
विज्ञापन


मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद लारा ने अपने बॉलीवुड एंट्री की। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ 2003 में आई फिल्‍म अंदाज से शुरुआत की। इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्में कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 में लारा फिल्म निर्माण की ओर बढ़ गईं। उन्होंने चलो दिल्ली नाम की फिल्म का निमार्ण किया। बाद में उन्होंने मशहूर टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के साथ शादी कर ली।


हाल ही में आई फिल्म डेविड में लारा दिखी थीं। फिलहाल उनका कहना है कि वह अपने मातृत्व के समय को काफी मजे से जी रही हैं। लेकिन अब वक्त आ गया है जब वह अपने परिवार और करियर दोनों को ही बैलेंस कर सकती हैं। इसलिए उन्होंने बॉलीवुड में वापसी का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed