फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lara Dutta Bhupathi wishes Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on his 70th birthday shares photos on social media

श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मदिन पर लारा भूपति ने दी शुभकामनाएं, शेयर की तस्वीरें; लिखा- 'आपके साये में...'

Wed, 13 May 2026 05:31 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 13 May 2026 05:31 PM IST
सार

Sri Sri Ravi Shankar 70th Birthday: लारा दत्ता भूपति ने गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर को उनके 70वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही लारा ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।

विज्ञापन
Lara Dutta Bhupathi wishes Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on his 70th birthday shares photos on social media
लारा भूपति और श्री श्री रवि शंकर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री लारा भूपति ने 13 मई को आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर (जिन्हें प्यार से गुरुदेव कहते हैं) के 70वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही लारा ने अपने गुरुदेव के साथ कई शानदार तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन

Lara Dutta Bhupathi wishes Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on his 70th birthday shares photos on social media
लारा और श्री श्री रवि शंकर - फोटो : इंस्टाग्राम
लारा ने शेयर की श्री श्री रवि शंकर के साथ तस्वीरें 
लारा ने आज 13 मई को इंस्टाग्राम पर अपने गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। लारा ने ये तस्वीरें खासतौर पर श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मदिन पर पोस्ट की हैं। लारा ने गुरुदेव के साथ बिताए खुशियों भरे पलों को शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लारा ने अपने गुरुदेव के लिए लिखा खास नोट
लारा ने इन शानदार तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'गुरुदेव (श्री श्री रवि शंकर) को 70वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।' इसके साथ ही लारा ने लिखा, 'आपकी उपस्थिति में हमेशा सबसे ज्यादा खुशी मिलती है। आप दीर्घायु हों और हम आपके साये में रहने के लिए धन्य और भाग्यशाली हों।'

विज्ञापन

क्या खास है इन तस्वीरों में
लारा ने इंस्टाग्राम पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में लारा पारंपरिक कपड़े पहने गुरुदेव के बगल में मुस्कुराते हुए बैठी हैं। दूसरी तस्वीर में लारा अपने गुरुदेव के साथ खुशी से समय बिताती दिख रही हैं। तीसरी तस्वीर में लारा गुरुदेव के साथ पोज दे रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Lara Dutta Bhupathi (@larabhupathi)


लारा का वर्कफ्रंट
लारा दत्ता ने 12 मई 2000 को मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। वे दो दशक से ज्यादा समय से बॉलीवुड में काम कर रही हैं। बहरहाल, अब लारा अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।


यह भी पढ़ें: कान में फोटाग्राफर्स ने किया आलिया को इगनोर, वायरल हुए वीडियो; यूजर्स बोले- 'ऐश्वर्या की बराबरी कोई नहीं...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed