फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Labh Janjua found dead under mysterious circumstances

नहीं रहे 'लंदन ठुमकता' के गायक लाभ जंजुआ, फ्लैट पर मिले मृत

Thu, 22 Oct 2015 04:16 PM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
Labh Janjua found dead under mysterious circumstances

बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के गायक और गीतकार लाभ जंजुआ का निधन हो गया है। गुरुवार सुबह उनका शव उनके घर में बिस्तर पर पर पड़ा हुआ मिला। वे मुंबई के गोरेगांव इलाके में रहते थे। उनके शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया गया हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बॉलीवुड और पंजाबी में कई गाने गाए हैं। क्वीन फिल्म का 'लंदन ठुमकदा', रब्ब ने बना दी जोडी का 'डांस से चांस', पार्टनर का 'सोणी दे नखरे सोणे लगदे', सिंग इज किंग का 'जी करदा' जैसे कई हिट उनके नाम हैं।
विज्ञापन


हाल ही में सिंग इज बिलंग में उनका गाया गाना काफी मशहूर हुआ था। लाभ जंजुआ ने शुरुआत पंजाबी गानों से की थी और उनके गाने मुंडेआं तो बच के रहीं ने काफी धूम मचाई थी। बाद में उनका बॉलीवुड का रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीत जगत के लोगों में शोक

Labh Janjua found dead under mysterious circumstances

संगीत जगत के कई लोगों ने उनकी अचानक मौत पर शोक जताया है। टिप्स इंडसट्रीज के चेयरमैन कुमार तौरानी ने ट्विटर पर लिखा है, 'शॉकिंग। लाभ जंजुआ मृत पाए गए। मंगलवार को उन्होंने मुझे कॉल किया था। हमें इस हफ्ते मिलना था।'

वहीं संगीतकार और गायक सलीम मर्चेंट ने लिखा, 'लाभ जंजुआ की मौत के बारे में पता चला। वो बेहतरीन कलाकार थे।' लाभ जंजुआ ने गाने गाने के साथ कई गाने लिखे भी। जंजुआ मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed