फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Laapataa Ladies Teaser Out Aamir Khan and Kiran Rao reunite for Ravi Kishan Nitanshi Goel Pratibha Ranta film

Laapataa Ladies: किरण राव की कॉमेडी ड्रामा 'लापता लेडीज' का टीजर रिलीज, खोयी दुल्हन को ढूंढते नजर आए किरदार

Fri, 08 Sep 2023 05:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 08 Sep 2023 05:16 PM IST
सार

आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने फिल्म धोबी घाट से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। अब वह 11 साल बाद अपनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

विज्ञापन
Laapataa Ladies Teaser Out Aamir Khan and Kiran Rao reunite for Ravi Kishan Nitanshi Goel Pratibha Ranta film
लापता लेडीज - फोटो : social media

विस्तार

आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने फिल्म धोबी घाट से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। अब वह 11 साल बाद अपनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भव्य प्रीमियर होगा। हाल ही में, फिल्म का टीजर रिलीज किया है, जो बेहद दिलचस्प है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन
 

‘लापता लेडीज’ का टीजर हुआ रिलीज
 किरण काफी समय के बाद कॉमेडी-ड्रामा लापता लेडीज के साथ निर्देशक की कुर्सी पर वापसी कर रही हैं। वह इस प्रोजेक्ट के लिए आमिर के साथ फिर से जुड़ रही हैं। इस फिल्म आमिर एक बार फिर निर्माता की भूमिका निभाएंगे। फिल्म की आधिकारिक रिलीज की तारीख कल घोषित की गई थी। हालांकि, कल से ही फैंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों को ट्रीट देते हुए फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन

Jawan: 'जवान' के फैन हुए बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा, शाहरुख खान को घोषित किया भारत का 'नेचुरल रिसोर्स'

विज्ञापन
विज्ञापन
 

नवविवाहित दुल्हन की खोज में निकलते हैं किरदार
आज ही निर्माताओं ने फिल्म लापता लेडीज का टीजर डिजिटल रूप से जारी किया। 1 मिनट और 8 सेकंड का यह टीजर दो नई दुल्हनों के कारनामों का एक खूबसूरती से भरा कॉमेडी सीन पेश करता है, जो ट्रेन से खो जाती हैं। उनके पति उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन जाते हैं। फिल्म की सेटिंग वर्ष 2001 में ग्रामीण भारत में है। कई सारे सीन्स ऐसे लिए गए हैं, जिसे देख दर्शक किरण की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

Jawan: 'जवान' के फैन हुए बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा, शाहरुख खान को घोषित किया भारत का 'नेचुरल रिसोर्स'

 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। जियो स्टूडियोज की ओर से प्रस्तुत, 'लापता लेडीज' किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। निर्माता इस फिल्म को अगले साल पांच जनवरी रिलीज करने की तैयारी में हैं।

 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed