फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Laapataa Ladies shines on OTT, beats Animal in viewership Kiran Rao reacts on social media

Laapataa Ladies: ओटीटी पर लापता लेडीज का जलवा, व्यूज के मामले में एनिमल को पछाड़ा, किरण राव ने दी प्रतिक्रिया

Thu, 23 May 2024 11:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 23 May 2024 11:16 PM IST
सार

लगभग एक महीने पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म लापता लेडीज का जलवा लगातार बरकरार है। यह फिल्म लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। व्यूज में इस फिल्म ने एनिमल को भी अब पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Laapataa Ladies shines on OTT, beats Animal in viewership Kiran Rao reacts on social media
लापता लेडीज, एनिमल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कंटेंट ही किंग होता है, मनोरंजन की दुनिया में यह कहावत बहुत ही प्रचलित है। यह बात किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापाता लेडीज एक बार फिर साबित की है। सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जमकर प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि इस फिल्म ने  नेटफ्लिक्स पर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल को भी व्यूअरशिप के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 

विज्ञापन

Dedh Beegha Zameen: प्रतीक गांधी की 'डेढ़ बीघा जमीन' का ट्रेलर जारी, सीधा ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन

लापता लेडीज ने एनिमल को छोड़ा पीछे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने महज एक महीने में रिकॉर्ड एक करोड़ 38 लाख व्यूज हासिल किए। वहीं, रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल के कुल एक करोड़ 36 लाख व्यूज हैं। सिनेमाघरों में बंपर कमाई के बाद एनिमल को 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। 

किरण राव ने दी प्रतिक्रिया

दर्शकों से लगातार मिल रहे प्यार पर फिल्म की निर्देशक किरण राव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खुशखबरी पर कई इमोजी के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। जहां एक और एनिमल को चार महीने में इतने व्यूज मिले हैं। वहीं, लापता लेडीज ने रणबीर की फिल्म को केवल एक महीने में ही पछाड़ दिया है। 

विज्ञापन

इन कलाकारों का  दिखा जलवा

लापता लेडीज की बात करें तो यह फिल्म बिप्लब गोस्वामी के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में रवि किशन के अलावा स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा और नितांशी गोयल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। सभी कलाकारों की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आए हैं। 

'सजनी' गाना खूब किया जा रहा पसंद

वहीं, इस फिल्म के गाने भी लोगों की जुबान पर चढ़ चुके हैं। खासतौर पर सजनी गाना खूब पसंद किया जा रहा है। लापता लेडीज से किरण ने लंबे समय बाद बतौर निर्देशक अपनी वापसी की है। फिल्म को दर्शकों के साथ सेलेब्स की भी खूब प्रशंसा मिल रही है।
Cate Blanchett: 95 मिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन केट ने खुद को कहा 'मिडिल क्लास', अब हो रही हैं ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed