{"_id":"62668bf21079d71dd2369847","slug":"laal-singh-chaddha-actor-aamir-khan-shared-the-video-hinted-at-his-mystery-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: 28 अप्रैल को कौन सी कहानी सुनाने वाले हैं आमिर खान? अभिनेता के नए वीडियो ने फैंस के बीच मचाई हलचल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: 28 अप्रैल को कौन सी कहानी सुनाने वाले हैं आमिर खान? अभिनेता के नए वीडियो ने फैंस के बीच मचाई हलचल
Mon, 25 Apr 2022 06:07 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 25 Apr 2022 06:07 PM IST
सार
आमिर खान ने कुछ समय पहले एलान किया था कि वह 28 अप्रैल को एक कहानी सुनाएंगे। इससे जुड़ा एक और वीडियो अभिनेता ने शेयर किया है।
विज्ञापन
aamir khan
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आमिर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म 14 अप्रैल को 'केजीएफ चैप्टर 2' के साथ रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म के काम की वजह से आमिर ने इसकी रिलीज डेट 11 अगस्त कर दी है। फिल्म की चर्चाओं के बीच आमिर खान ने बीते दिनों एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अभिनेता ने वादा किया था कि वह फैंस को एक नई कहानी सुनाएंगे। वहीं, अब अभिनेता ने इससे जुड़ा एक और वीडियो शेयर किया है, जिससे फैंस की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन
दरअसल, आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में अभिनेता फूसबॉल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता अपनी कल्ट फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के एक फनी कोट के साथ नियॉन ऑरेंज कलर पहने दिखाई दे रहे हैं। इस पर लिखा है, 'रिलीज गोगो।'
विज्ञापन
#KyaHaiKahani pic.twitter.com/klLQa6ERi1
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) April 25, 2022
विज्ञापन
इस वीडियो में फूसबॉल खेलते हुए आमिर खान अपनी रहस्यमय कहानी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अभिनेता ने कहा, 'मैंने तय कर लिया है कि 28 तारीख को कहानी कहां सुनानी है। मैं इसे एक रेडियो स्टेशन पर सुनाऊंगा क्योंकि यह कहानी पढ़ने के लिए एक अच्छी जगह है।' इसके आगे अभिनेता ने उस रेडियो स्टेशन का नाम भी बताया है।
आमिर खान का ये वीडियो देखकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। अब फैंस हैशटैग 'क्या है कहानी' के साथ इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने दावा किया है कि फिल्म का नया गाना आ रहा है। तो कुछ ने 'लाल सिंह चड्ढा' के ट्रेलर के आने का अनुमान लगाया है। इतना ही नहीं, कई लोगों ने ये भी लिखा है कि वह स्टोरी सुनने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। फैंस के इन कमेंट्स से साफ है कि आमिर खान के इस वीडियो ने दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर दी है।