फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kuttey: Arjun Kapoor calls Lady Love Malaika Arora His Biggest Cheerleader Due to This Reason

Kuttey: मलाइका ने किया अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' का रिव्यू! एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

Fri, 13 Jan 2023 10:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 13 Jan 2023 10:09 AM IST
सार

अपनी लेडी लव के मुंह से फिल्म की तारीफ सुनकर अर्जुन कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं है।

विज्ञापन
Kuttey: Arjun Kapoor calls Lady Love Malaika Arora His Biggest Cheerleader Due to This Reason
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' रिलीज हो गई है। हाल ही में परिवार और करीबी दोस्तों के लिए इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें अर्जुन कपूर की लेडी लव मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुईं। मलाइका ने न सिर्फ फिल्म देखी, बल्कि बाकायदा इसका रिव्यू भी किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म 'कुत्ते' का पोस्टर साझा करते हुए नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने फैंस से सिनेमाघरों में जाकर यह फिल्म देखने की अपील की है। 

विज्ञापन

Adhyayan Summan: फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहे अध्ययन सुमन, कंगना पर लगाए थे कई गंभीर आरोप
विज्ञापन


मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'क्या धमाकेदार फिल्म है! जबरदस्त परफॉर्मेंस।' इसके साथ मलाइका ने फैंस से अपील की है कि वे नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म का आनंद लें। उन्होंने अपने पोस्ट में 'लेट्स गो टू मूवी' स्टिकर्स के साथ फैंस से 'कुत्ते' देखकर आने की गुजारिश की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अपनी लेडी लव के मुंह से फिल्म की तारीफ सुनकर अर्जुन कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं है। अर्जुन कपूर ने मलाइका की स्टोरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिर से शेयर किया है। इसके साथ अर्जुन कपूर ने लिखा है, 'मेरी सबसे बड़ी चीयर लीडर।' बता दें कि फिल्म 'कुत्ते' के जरिए निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है।


फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा तब्बू, राधिका मदान, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह और शार्दुल भारद्वाज जैसे सितारे नजर आए हैं। बता दें कि अर्जुन जल्द ही 'द लेडी किलर' में दिखाई देंगे। वह 'मेरी पत्नी' के रीमेक का भी हिस्सा हैं। बात मलाइका के करियर की करें तो वह इन दिनों अपने रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर चर्चा में हैं। यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आता है।
Johnny-Amber: प्यार, शादी और तलाक...ऐसी है जॉनी डेप-एम्बर हर्ड के टूटे रिश्ते की पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed