फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kushi Actress Samantha Ruth Prabhu reply to Naga Chaitanya divorce confirmation shares cryptic post

Samantha: नागा चैतन्य के 'दुर्भाग्यपूर्ण' वाले बयान पर एक्स वाइफ सामंथा का पलटवार? सुर्खियों में क्रिप्टिक नोट

Fri, 12 May 2023 03:17 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 12 May 2023 03:17 PM IST
सार

सामंथा रुथ प्रभु ने एक बार फिर क्रिप्टिक नोट साझा किया है। इस नोट को देखकर एक्टिव हुए नेटिजन्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। 

 

विज्ञापन
Kushi Actress Samantha Ruth Prabhu reply to Naga Chaitanya divorce confirmation shares cryptic post
सामंथा रुथ प्रभु-नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ हसीना सामंथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने पोस्ट से कभी फैंस का दिल जीतती तो कभी उन्हें कन्फ्यूज करती नजर आती हैं। प्रोफेशनल से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ तक की एक्टिविटी को चाहनेवालों के साथ साझा करने वालीं सामंथा ने एक बार फिर गुप्त नोट लिखा है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह कयास लगा रहे हैं। 

विज्ञापन

सामंथा का क्रिप्टिक नोट

सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'कुशी' से जुड़ी कुछ झलकियां साझा की हैं, जिसमें उनके साथ विजय देवरकोंडा भी नजर आ रहे हैं। वहीं, सामंथा ने एक नोट में लिखा है, 'अगर आप शांत और अकेले होने के बावजूद भी काफी लंबे समय तक बने रहते हैं, तो आप एक उच्च कंपन और अधिक सशक्त हो जाते हैं। एकांत पवित्र है।'

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

विज्ञापन
विज्ञापन

सामंथा का नागा चैतन्य को जवाब?

सामंथा रुथ प्रभु के पोस्ट को देखकर एक गुट इसे उनके एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के दिए बयान पर प्रतिक्रिया मान रहा है। हाल ही में अपनी फिल्म 'कस्टडी' के प्रमोशन के दौरान चैतन्य ने तलाक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह 'दुर्भाग्यपूर्ण' था लेकिन उनके तलाक के बारे में चर्चा करने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। 


Kennedy Teaser Release: मौत का खेल दिखाएगी अनुराग कश्यप की 'केनेडी', कान फिल्म फेस्टिवल में होगी स्क्रीनिंग

नागा चैतन्य का तलाक पर बयान

नागा चैतन्य ने कहा था, 'जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। लेकिन हर कोई अपने-अपने रास्ते पर चला गया है। लगभग एक साल पहले हमारा तलाक हो गया था। अदालत ने हमें आपसी सहमति दी है, हम दोनों का तलाक हो गया है। इसलिए मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों उस विषय को बार-बार दोहराते हैं। विषय समाप्त हो गया है, मैं चाहता हूं कि लोग विषय से आगे बढ़ें और उनका बहुत सम्मान हो। मुझे कोई पछतावा या कुछ भी नहीं है, मुझे अपने अतीत के लिए बहुत सम्मान है, इसने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, और कोई पछतावा नहीं है। मैं अनुरोध करता हूं कि कृपया विषय को उछालना बंद करें और आगे बढ़ें।' नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने वर्ष 2021 में अलगाव की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed