फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kusha Kapila Talks about trolling she faced after divorce from Zorawar Ahluwalia says situation was tough

Kusha Kapila: कुशा कपिला के तलाक के बाद मां का घर से निकलना हो गया मुश्किल, मंदिर जाने पर मिलते थे ऐसे ताने

Fri, 13 Dec 2024 11:14 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 13 Dec 2024 11:14 AM IST
सार

Kusha Kapila: अभिनेत्री कुशा कपिला ने हाल ही में तलाक के बाद आईं मुश्किलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि न सिर्फ उन्हें, बल्कि उनकी मां को भी लोगों के ताने झेलने पड़े।

विज्ञापन
Kusha Kapila Talks about trolling she faced after divorce from Zorawar Ahluwalia says situation was tough
कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री, कॉमेडियन और  इंटरनेट सेलिब्रिटी कुशा कपिला ने साल 2017 में जोरावर अहलूवालिया से शादी रचाई। मगर, कुछ साल बाद इनका तलाक हो गया। साल 2023 में कुशा ने अपने तलाक का एलान किया। उनका कहना है कि तलाक के बाद वे डरी हुई थीं और सबसे ज्यादा चिंता उन्हें इस बात की सता रही थी कि इस फैसले का असर उनकी मां के सामाजिक जीवन पर पड़ेगा। ऐसा हुआ भी। कुशा और उनकी मां को लोगों के खूब ताने झेलने पड़े।

विज्ञापन

Kusha Kapila Talks about trolling she faced after divorce from Zorawar Ahluwalia says situation was tough
कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया

मां-बेटी को झेलनी पड़ीं आलोचनाएं
कुशा के तलाक के बाद ऐसे हालात आए कि उनकी मां के लिए मंदिर तक जाना मुश्किल हो गया। वहां भी उन्हें लोगों से ताने सुनने पड़ते। हाल ही में कुशा कपिला 'Be A Parent Yaar for We Are Yuvaa’s' यूट्यूब चैनल पर अपनी मां के साथ बातचीत में शामिल हुईं। इस दौरान अभिनेत्री ने खुलासा किया कि जोरावर से तलाक का एलान करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। मगर, इतनी आलोचनाओं के बीच भी उन्होंने चुप्पी साधे रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kusha Kapila Talks about trolling she faced after divorce from Zorawar Ahluwalia says situation was tough
कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दो साल रहे मुश्किल
कुशा कपिला और उनकी मां ने बातचीत में कहा कि वह एक मुश्किल दौर रहा। मगर, उस वक्त ने उन्हें मजबूत बनाया। कुशा की मां रीता ने कहा, हालात मुश्किल थे, लेकिन उन्होंने धैर्य बनाए रखा। कुशा ने कहा कि बीते दो साल उनके लिए वाकई बहुत मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब हालात सामान्य हैं। कुशा ने कहा कि लोग हमेशा बातें बनाते हैं, लेकिन जरूरी यही है कि बहुत परवाह न की जाए।
Allu Arjun: सामने आया अल्लू अर्जुन के पटना इवेंट का प्रशांत किशोर कनेक्शन, दिल्ली की हलचल का हैदराबाद में असर

विज्ञापन

Kusha Kapila Talks about trolling she faced after divorce from Zorawar Ahluwalia says situation was tough
कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया

कुशा की मां ने सुनाया किस्सा
कुशा की मां ने एक किस्सा सुनाया और कहा कि वे मंदिर जाया करती थीं। बेटी के तलाक के बाद लोगों की नजरों में न आएं और सवालों से बचने के लिए वे जल्दी मंदिर जाने लगीं। हालांकि, इस पर भी एक दिन मंदिर में ही एक महिला ने स्थिति के बारे में पूछताछ की, इससे रीता आहत हुईं। उन्होंने कहा कि उन्हें इतना दुख हुआ कि घर आकर वे खूब रोईं। तब कुशा के पिता ने उन्हें समझाया कि जिंदगी इसी तरह उतार-चढ़ावों से भरी है। इन बातों को दिल से न लगाएं। साथ ही रिश्तेदारों से भी कहा कि इन हालातों को लेकर उन्हें परेशान न किया जाए। इसके बाद किसी ने उस महिला से जाकर कहा, 'आप मंदिर में यही सब बातें करने जाते हो?' महिला को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उसने माफी मांगी। 
Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी के साथ शेयर की दिलकश तस्वीरें, डांस वीडियो में दिखा बेशुमार प्यार

Kusha Kapila Talks about trolling she faced after divorce from Zorawar Ahluwalia says situation was tough
कुशा कपिला - फोटो : इंस्टाग्राम @kushakapila

बोलीं- वक्त के साथ हालात हुए सामान्य
अभिनेत्री की मां ने आगे कहा कि वक्त के साथ-साथ नेगेटिविटी भी फीकी पड़ गई और अब कुशा को उसके काम के लिए खूब तारीफें मिलती हैं। कुशा की मां ने कहा, 'अब कोई नकारात्मक अफवाह नहीं है और अब कुशा का पूरा ध्यान अपने काम और सक्सेस पर है। वहीं कुशा ने कहा कि तलाक के दौरान उन्हें सिर्फ इसी बात का डर था कि मां की सोशल लाइफ प्रभावित होगी। अभिनेत्री ने कहा, 'उस समय, मुझे चिंता थी कि मेरी मां का सामाजिक जीवन पीछे छूट जाएगा, इसलिए ऐसा नहीं करना चाहिए'।
P Balachandrakumar: मलयालम निर्देशक बालचंद्रकुमार का निधन, केरल की एक्ट्रेस से मारपीट मामले में रहे मुख्य गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed