फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kunal Khemu gets vaccinated share photo on instagram says ready to back on set

कोरोना: कुणाल खेमू ने लिया कोरोना वैक्सीन का डोज, बोलें- सेट पर लौटने के लिए तैयार

Mon, 21 Jun 2021 09:11 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 21 Jun 2021 09:11 PM IST
सार

  • कुणाल खेमू ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
  • सोशल मीडिया पर साझा की वैक्सीनेशन की तस्वीर
  • सेट पर वापसी के लिए तैयार हैं कुणाल

विज्ञापन
Kunal Khemu gets vaccinated share photo on instagram says ready to back on set
कुणाल खेमू - फोटो : Instagram

विस्तार

देश में कोरोना की लहर पहले से कम होती नजर आ रही है। इस साल कोरोना की दूसरी लहर ने भारी तबाही मचाई है। इस दौरान अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन की जबरदस्त कमी देखने को मिली। हालांकि पहले से अब स्थिति संभलती नजर आ रही है लेकिन अभी भी सावधानी बरतना जरूरी है। कोरोना से खुद को बचाने के लिए 'दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी' नियम का पालन करना हर किसी के लिए आवश्यक है। इसके अलावा लोग ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन करवा रहे हैं ताकी इस बीमारी से बच सकें। मनोरंजन जगत के बहुत से सितारे अब तक कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। इस लिस्ट में हाल ही में कुणाल खेमू का नाम भी शामिल हो गया है। कुणाल ने सोमवार को कोरोना का पहला डोज लिया और सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kunal Kemmu (@kunalkemmu)



38 वर्षीय कुणाल खेमू ने वैक्सीन लगवाते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा,  'वैक्सीनेटेड और अब सेट पर वापसी के लिए तैयार'। हालांकि कुणा खेमू ने अपने किसी प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। बता दें कि कुणाल आखिरी बार फिल्म 'मलंग' और 'लूटकेस' में नजर आए थे। फिल्म 'लूटकेस' में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था।बता दें कि कुणाल खेमू से पहले वरुण धवन ने भी वैक्सीन का पहला डोज लिया था। उन्होंने इसकी तस्वीर साझा करते हुए फैंस से अपील की थी कि सभी लोग वैक्सीनेशन करवा लें।

बात करें कुणाल के फिल्मी करियर की तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट दूरदर्शन के शो गुल गुलशन गुलफाम से 1987 में की थी। इसके बाद 1983 में महेश भट्ट की फिल्म 'सर' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह 'राजा हिन्दुस्तानी', ‘जख्म', 'भाई', 'हम हैं राही प्यार' में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आ चुके हैं। एक समय में बाल कलाकार के रूप में वह सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक थे।

इसके बाद साल 2005 में उन्होंने फिल्म 'कलयुग' से बॉलीवुड में बतौर लीड अभिनेता डेब्यू किया। इसी साल कुणाल मधुर भंडारकर की पहली फिल्म 'ट्रैफिक सिग्नल' का हिस्सा बने। इस फिल्म ने औसत कमाई की थी। इसके बाद वह फिल्म 'ढोल', 'ढूंढते रह जाओगे', 'जय वीरू' और 'गोलमाल' सीरीज में नजर आए। 'गोलमाल' को छोड़कर कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed