फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kunal Kamra Controversy Three cases have been registered against Comedian in Khar Police Station

Comedian Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा की बढ़ी मुश्किलें, कॉमेडियन के खिलाफ तीन केस दर्ज

Sat, 29 Mar 2025 11:00 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 29 Mar 2025 11:00 AM IST
सार

Comedian Kunal Kamra Controversy: स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ तीन और मामले दर्ज किए गए हैं। ‘गद्दार’ वाले मामले में उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 
 

विज्ञापन
Kunal Kamra Controversy Three cases have been registered against Comedian in Khar Police Station
कुणाल कामरा - फोटो : एक्स

विस्तार

स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कामरा के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने दो बार कुणाल कामरा को पूछताछ के लिए बुलाया है, लेकिन वह अभी तक पेश नहीं हुए हैं। 

विज्ञापन


इन लोगों ने दर्ज कराई शिकायत
मुंबई पुलिस के अनुसार कामरा के खिलाफ दर्ज शिकायत में से एक शिकायत जलगांव शहर के मेयर की है। खार पुलिस ने नासिक के एक होटल व्यवसायी और एक व्यापारी की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Kunal Kamra Row: विवादित टिप्पणी मामले में कुणाल कामरा को राहत, मद्रास हाई कोर्ट से मिली अंतरिम अग्रिम जमानत
विज्ञापन
विज्ञापन


मद्रास हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
शुक्रवार को कुणाल कामरा ने मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की। अग्रिम जमानत के लिए दी गई याचिका में कामरा ने दलील दी कि वह तमिलनाडु के वल्लुपुरम जिले से हैं। उन्हें मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का डर है। इसके बाद राजनेता के बारे में कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर के संबंध में अग्रिम जमानत दे दी। न्यायमूर्ति सुंदर मोहन ने शर्तों के साथ 7 अप्रैल तक अंतरिम अग्रिम जमानत का आदेश दिया है।

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा को सता रहा गिरफ्तारी का डर! अग्रिम जमानत के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

क्या है पूरा मामला?
कॉमेडियन ने अपने एक कॉमेडी शो के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बिना नाम लिए उन पर गाने के माध्यम से तंज कसा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ। इससे नाराज शिवसेना समर्थकों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। कॉमेडियन ने जिस क्लब में यह शो किया था, वहां तोड़फोड़ की। इसके बाद कामरा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई। इस मामले के बाद से ही कामरा की सोशल मीडिया पर भी काफी आलोचना हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed