फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kulmeet Makkar Death Know About CEO of Producers Guild of India Contribution in Film Industry and Early Life

इंडस्ट्री की कायापलट करने में कुलमीत मक्कड़ का रहा अहम योगदान, तीन दशक में हासिल किए कई मुकाम

Fri, 01 May 2020 04:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 01 May 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
Kulmeet Makkar Death Know About CEO of Producers Guild of India Contribution in Film Industry and Early Life
कुलमीत मक्कर - फोटो : Social Media

कोरोना काल में भारतीय फिल्म जगत का बुरा दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इरफान खान, ऋषि कपूर के बाद लगातार तीसरे दिन फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी क्षति पहुंची है। तीन दशक से इंडस्ट्री का हिस्सा रहे प्रोड्यूसर्स गिल्ड के सीईओ कुलमीत मक्कड़ इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 60 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। इस दुखद खबर के आने के बाद फिल्म जगत में फिर से मातम छा गया। करण जौहर से लेकर विद्या बालन, हंसल मेहता, रोहन सिप्पी जैसे सेलेब्स ने अपना दुख प्रकट किया है। सभी इंडस्ट्री के लिए कुलमीत मक्कड़ द्वारा किए बहुमूल्य काम को याद कर रहे हैं। वह सारेगामा से लेकर रिलायंस एंटरटेनमेंट का भी हिस्सा रहे। वहीं वह बिग म्यूजिक एंड होम एंटरटेनमेंट के संस्थापक और सीईओ थे। इसके अलावा वह श्रेया एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष और सीईओ रहे। उन्होंने साल 2010 में प्रोडयूसर गिल्ड के सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला था।

विज्ञापन


कुलमीत मक्कड़ के करियर को विस्तार पूर्वक देखें तो मालूम पड़ता है कि उन्होंने साल 1989 में सारेगामा इंडिया लिमिटेड के संगीत व्यापार विभाग में चीफ एक्जीक्यूटिव (मुख्य कार्यकारी) के तौर पर काम की शुरुआत की। उन्होंने यहां करीब 18 साल 3 महीने काम किया जिसके बाद वह साल 2007 में रिलायंस बिग म्यूजिक एंड होम एंटरटेनमेंट में चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर 3 साल 1 महीने तक रहे।  साल 2010 में वह एंटरटेनमेंट कंटेट से जुड़ी कंपनी श्रेया एंटरटेनमेंट में अध्यक्ष और सीईओ के तौर पर 9 साल 11 महीने तक जुड़े रहे। वहीं साल 2010 से वह द फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया लिमिटेड का हिस्सा रहे। यहां रहते हुए वह फिल्म और टेलीविजन सेक्टर की तरफ से व्यापार बढ़ोतरी, पॉलिसी के मुद्दों और सरकार से जुड़े मुद्दों को लेकर पहल किए जाने के लिए उत्तरदायी थे। कुलदीप मक्कड़ कॉमर्स के विद्यार्थी रह चुके हैं। शुरू से ही वह नेतृत्व और प्रबंधन जैसे प्रोग्राम्स में पारगंत थे।
विज्ञापन

 
उनके द्वारा स्थापित की गई बड़ी साझेदारियों में सिनेमा और टेलीविजन के लिए निर्माताओं की यूके के प्रोड्यूसर्स बॉडी के साथ साझेदारी रही। इससे यूके में किसी भी तरह के निर्माण को आसान बनाने में मदद मिली। इसके अलावा कुलमीत एक ट्रस्ट को स्थापित करने की दिशा में भी काम कर रहे थे। जिसके तहत ही नेटफ्लिक्स ने फिल्म और टेलीविजन उद्योग में दैनिक वेतन भोगियों की मदद करने के लिए एक मिलियन डॉलर का योगदान देने का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed