फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Krushna Abhisheks sons touch Govindas wife Sunita Ahujas feet Kashmeera shares warm hug

सुनीता आहूजा: कृष्णा अभिषेक के बच्चों ने छुए गोविंदा की पत्नी के पैर, कश्मीरा ने मामी को गर्मजोशी से लगाया गले

Sat, 19 Sep 2026 01:40 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 19 Sep 2026 01:40 PM IST
सार

Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक के परिवार ने एक खास पल शेयर किया है। इसमें दोनों परिवारों के अच्छे रिश्ते की झलक देखने को मिलती है।
 

विज्ञापन
Krushna Abhisheks sons touch Govindas wife Sunita Ahujas feet Kashmeera shares warm hug
सुनीता आहूजा और कृष्णा का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुनीता आहूजा ने अपने भतीजे कृष्णा अभिषेक और उनके परिवार के साथ गणेश पूजा के मौके पर एक प्यारा पल शेयर किया। इस मुलाकात में कृष्णा की पत्नी कश्मीरा और उनके जुड़वां बेटे रायन और कृशांग भी शामिल थे। मुलाकात का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और कृष्णा के बेटों के बीच फिर से बने अच्छे रिश्ते की झलक दिखती है।
विज्ञापन

वीडियो में क्या है?
वीडियो में नजर आ रहा है कि सुनीता के घर पहुंचते ही दोनों छोटे बच्चे अपनी दादी का आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैर छूने दौड़े। सुनीता ने उन्हें आशीर्वाद दिया और खूब प्यार-दुलार किया। यह पल परिवार के लिए खास बन गया। इसके बाद जुड़वां बच्चों के साथ उनकी मां कश्मीरा भी आईं। वह सुनीता के पास गईं और उन्हें गले लगाया। सेलिब्रेशन के एक और प्यारे पल में, सुनीता परिवार को दो बड़े डिब्बे तोहफे में देती दिखीं। वर्षों की अनबन के बाद परिवार के लिए यह मिलन एक सुखद पल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Krushna Abhisheks sons touch Govindas wife Sunita Ahujas feet Kashmeera shares warm hug
सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा और टीना नजर नहीं आए
इस मौके के लिए सुनीता ने एक शानदार पारंपरिक चमकीली पीली साड़ी पहनी थी। उनके साथ उनके बेटे यशवर्धन भी थे। कृष्णा के घर हुए इस सेलिब्रेशन में उनकी बेटी टीना और पति गोविंदा नजर नहीं आए।
विज्ञापन

Krushna Abhisheks sons touch Govindas wife Sunita Ahujas feet Kashmeera shares warm hug
कश्मीरा शाह- कृष्णा अभिषेक - फोटो : इंस्टाग्राम-@kashmera1
कृष्णा ने शेयर किया खास पल
कुछ हफ्ते पहले रक्षाबंधन पर सुनीता, यशवर्धन और टीना की मुलाकात कृष्णा और उनकी बहन आरती सिंह से हुई थी। कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया, जिसमें टीना उन्हें राखी बांधते हुए 'भैया मेरे राखी के बंधन को' गाना गा रही थीं। इस मजेदार पल ने सभी को हंसा दिया। कृष्णा मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'अगली बार बैंकॉक के टिकट।' हालांकि, बैकग्राउंड से एक आवाज आती है कि असल में कृष्णा ही बैंकॉक जाना चाहते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kapil karande ( Photographer ) (@kapilkarande_69)


कितने वर्षों बाद दिखे ये खास पल?
  • परिवार के मिलन के ये पल 14 साल लंबे पारिवारिक झगड़े के बाद देखने को मिले हैं। 
  • ये पल इसलिए खास हैं क्योंकि इसमें कृष्णा, कश्मीरा और सुनीता एक साथ नजर आ रहे हैं। 
  • इस बीच, सुनीता आहूजा गोविंदा के साथ अपनी शादी को लेकर चल रही अलग होने की अफवाहों के कारण भी सुर्खियों में रही हैं। 
  • उन्होंने कई बार अभिनेता के कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के बारे में बात की है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed