{"_id":"2367cfe0-a040-11e2-b503-d4ae52bc57c2","slug":"krrish-3-release-in-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्य से उठा पर्दा, दीवाली पर रिलीज होगी 'क्रिश 3'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रहस्य से उठा पर्दा, दीवाली पर रिलीज होगी 'क्रिश 3'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 08 Apr 2013 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रितिक रोशन की फिल्म 'क्रिश 3' की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। दर्शक यह फिल्म दीवाली के मौके पर देख पाएंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अब तक संशय बना हुआ था।
विज्ञापन
मजे की बात यह है कि यह फिल्म रविवार को रिलीज होगी। रविवार को फिल्म रिलीज करने के मामले में यह भी अपने आपमें एक रिकॉर्ड होगा।
फिल्म निर्देशक राकेश रोशन ने घोषणा की है कि उनकी फिल्म 'क्रिश 3' का प्रदर्शन तीन नवंबर को दीवाली के अवसर पर होगा।
ज्ञात हो कि यह फिल्म वर्ष 2003 में राकेश रोशन के निर्देशन में बनी 'कोई मिल गया' का तीसरा संस्करण है। इससे पहले इसका दूसरा संस्करण फिल्म 'क्रिश' के रूप में वर्ष 2006 में आया था।
विज्ञापन
राकेश रोशन ने पुष्टि करते हुए कहा, "तीन नवंबर एक शुभ दिन है। लिहाजा, हम अपनी फिल्म 'क्रिश 3' को इसी दिन प्रदर्शित करेंगे। यह दिन रविवार का होगा"
रोशन द्वारा निर्देशित फिल्म 'क्रिश 3' में सुपर हीरो का किरदार उनके बेटे अभिनेता ऋतिक रोशन निभा रहे हैं। उनके अलावा इस फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, कंगना रानौत और विवेक ओबरॉय भी अभिनय कर रहे हैं।
विज्ञापन