'कृष 3' बनीं भारत की सबसे बड़ी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कृष 3' हिंदी सिनेमा के इतिहास में भारत के बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने लगभग 227 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
मजे की बात यह है कि सिनेमा के 100 सालों में दूसरी सबसे बड़ी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस भी इसी साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने करीब 226 करोड़ अब तक कमाए हैं।
कमाई के लिहाज से आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' हिंदी सिनेमा की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी हुई है। इसके बार 'ये जवानी है दीवानी' और 'एक था टाइगर' जैसी फिल्में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्में बनीं हुई हैं।