फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Krk aka kamaal r khan says doctor g will 5th disaster film of Ayushmann Khurrana

KRK:'डॉक्टर जी' के रिलीज होते ही केआरके ने बताया डिजास्टर, आयुष्मान खुराना के करियर पर उठाए सवाल

Fri, 14 Oct 2022 04:53 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 14 Oct 2022 04:53 PM IST
सार

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसके रिलीज होते ही केआरके ने इसे डिजास्टर करार दे दिया है। वहीं अभिनेता आयुष्मान खुराना के करियर पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
Krk aka kamaal r khan says doctor g will  5th disaster film of Ayushmann Khurrana
कमाल आर खान - फोटो : social media

विस्तार

केआरके यानी कमाल आर खान अक्सर बॉलीवुड और स्टार्स समेत निर्माता-निर्देशकों पर भी तंज कसते नजर आते हैं। आज अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' रिलीज हुई थी, ऐसे में कमाल आर खान कुछ न कहें ऐसा तो ही नहीं सकता है। शायद ही कोई सेलिब्रिटी होगा, जिसकी कमाल आर खान ने आलोचना न की हो। फिलहाल आज 'डॉक्टर जी' को डिजास्टर करार देने के साथ ही केआरके ने आयुष्मान खुराना के करियर पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

 

Body Shaming: ये अभिनेत्रियां हो चुकी हैं बॉडी शेमिंग का शिकार, लोगों ने मिस वर्ल्ड को भी नहीं छोड़ा

विज्ञापन

केआरके ने रिलीज के दिन ही आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' को बताया डिजास्टर
आयुष्मान खुराना को लीक से हटकर ज्यादातर सामाजिक विषयों की फिल्में करने के लिए जाना जाता है। फिल्म 'डॉक्टर जी' भी एक पुरुष गाइनेकोलॉजिस्ट की कहानी है। फिलहाल केआरके ने इस फिल्म को रिलीज के दिन ही डिजास्टर बता दिया है।

Kapil Sharma: करवा चौथ पर बेहोश हुई कपिल शर्मा की पत्नी! कॉमेडियन की हुई बुरी हालत

आयुष्मान खुराना के करियर पर उठाए सवाल
केआरके ने ट्वीट कर लिखा- "यहां तक कि फिल्म के मीडिया पार्टनर्स और समोसा क्रिटिक्स ने भी 'डॉक्टर जी' को 1-2* दिए हैं। तो अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह फिल्म कितनी खराब है? मैंने कुछ दिन पहले कहा था कि आयुष्मान खुराना का करियर पूरी तरह से समाप्त हो गया है और आज इसकी पुष्टि हो गई है। यह उनकी लगातार 5वीं डिजास्टर फिल्म है।" 



 

Bhojpuri Box Office: भोजपुरी सिनेमा उड़ा रहा गर्दा, इस साल रिलीज हुईं हिंदी फिल्में भी नहीं तोड़ पाईं रिकॉर्ड

बात करें फिल्म 'डॉक्टर जी' की तो इसमें आयुष्मान के साथ अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। इसके अलावा शेफाली शाह भी अहम भूमिका में हैं। बता दें कि आयुष्मान आखिरी बार अनुभव सिन्हा की फिल्म अनेक में नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed