फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Sanon will Share Screen with Shahid Kapoor In Dinesh Vijan Unique Love Story Film

Shahid Kapoor-Kriti Sanon Film: शाहिद कपूर के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी कृति, ऐसी होगी फिल्म की कहानी

Thu, 21 Jul 2022 04:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Jul 2022 04:13 PM IST
सार

इस फिल्म की शूटिंग भारत समेत कई देशों में होगी। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन और वर्कशॉप कथित तौर पर सितंबर में होंगे। 

विज्ञापन
Kriti Sanon will Share Screen with Shahid Kapoor In Dinesh Vijan Unique Love Story Film
शाहिद कपूर-कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कृति सेनन इस समय बॉलीवुड की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक है। मौजूदा समय में उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। इस बीच खबर है कि कृति जल्दी एक और बड़ी फिल्म में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म को दिनेश विजन बना रहे हैं। फिल्म में वह शाहिद कपूर के अपोजिट नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें यह बताया गया था कि शाहिद और दिनेश पहली बार एक साथ काम करने जा रहे हैं। अब इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए कृति सेनन को चुना गया है। यह पहला मौका होगा जब कृति शाहिद के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

विज्ञापन

जल्द होगा फिल्म का ऐलान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए कृति ने कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है और जल्द ही फिल्म की घोषणा की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में लोगों को एक अनूठी प्रेम कहानी देखने को मिलेगी। कहानी की मांग एक नई जो़ड़ी की थी जिसके बाद दोनों स्टार्स को कास्ट किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस साल अक्टूबर-नवंबर से इस फिल्म पर शूटिंग शुरु कर सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kriti Sanon will Share Screen with Shahid Kapoor In Dinesh Vijan Unique Love Story Film
शाहिद कपूर-दिनेश विजन - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम
रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग भारत समेत कई देशों में होगी। साथ ही रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन और वर्कशॉप कथित तौर पर सितंबर में होंगे। हालांकि फिल्म का निर्देशन कौन करेगा इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है। बता दें कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो दिनेश विजन के साथ कृति की यह सातवीं फिल्म होगी। इससे पहले वह फिल्म राब्ता, लुका छुप्पी, अर्जुन पटियाला, मिमी, हम दो हमारे दो में काम कर चुकी हैँ। इसके अलावा कृति जल्द ही हॉरर कॉमेडी भेड़िया में भी नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed