Kriti Kharbanda: कृति खरबंदा ने खुद को गिफ्ट की लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
तस्वीर में कृति स्लीवलेस टॉप और कार्गो पैंट में नजर आ रही हैं। कार खरीदने की खुशी उनके चेहरे पर देखी जा सकती है।
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा अब तक अपनी अदाकारी से लाखों दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। बहुत कम समय में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े बड़े कलाकारों के साथ वह नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री नेे हाल ही में खुद को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में कृति को वाइट कलर की रेंज रोवर वेलार के साथ देखा जा सकता है।
इतनी है कार की कीमत
तस्वीर में कृति स्लीवलेस टॉप और कार्गो पैंट में नजर आ रही हैं। कार खरीदने की खुशी उनके चेहरे पर देखी जा सकती है। इस कार की कीमत 89 लाख बताई जा रही है। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब कृति ने इतनी महंगी गाड़ी खरीदी है। इससे पहले साल 2017 में उन्होंने अपने माता पिता को एक लग्जरी कार गिफ्ट की थी।
इस फिल्म में आएंगी नजर
कार की बात करें तो रेंज रोवर वेलार 2.0 आर-डायनामिक एस 180 डीजल वेरिएंट है। इसकी कीमत ₹ 72.61 लाख से शुरू होती है। यह 15.2 kmpl का माइलेज देती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति को आखिरी बार फिल्म 14 फेरे में देखा गया था। इसमें उनके साथ विक्रांत मेसी भी थे। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही हाउसफुल 5 में नजर आ सकती हैं। बता दें कि इससे पहले वह हाउसफुल 4 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।
यह भी पढ़ें- Bholaa Week 1: पहले हफ्ते के कलेक्शन के मामले में यहां अटकी ‘भोला’, अजय देवगन की टॉप 10 लिस्ट से भी बाहर