{"_id":"6a0dd7d5b8b69fd43b0e02b3","slug":"krishnavataram-part-1-vs-raja-shivaji-box-office-collection-on-wednesday-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Krishnavataram VS Raja Shivaji: 100 करोड़ी बनने से कितनी दूर 'राजा शिवाजी'? 14वें दिन हांफने लगी 'कृष्णावतारम'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Krishnavataram VS Raja Shivaji: 100 करोड़ी बनने से कितनी दूर 'राजा शिवाजी'? 14वें दिन हांफने लगी 'कृष्णावतारम'
Wed, 20 May 2026 09:19 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 20 May 2026 09:19 PM IST
सार
Krishnavataram VS Raja Shivaji Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों एक्शन, कॉमेडी और दूसरी जॉनर की फिल्में लगी हुई हैं। इस बीच 'कृष्णावतारम पार्ट 1' और 'राजा शिवाजी' अपना जलवा दिखा रही हैं। फिल्मों की कमाई अब भी धीमी रफ्तार से जारी है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं रितेश देशमुख की अदाकारी वाली फिल्म 'राजा शिवाजी' ने एक मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। दोनों फिल्मों ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। अब दोनों की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने आज बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' रिव्यू
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' का कलेक्शन
- पहले दिन 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' ने बॉक्स ऑफिस पर 42 लाख रुपये से खाता खोला।
- रिलीज के चौथे दिन रविवार को इसने सबसे ज्यादा 3.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
- पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई 13.52 करोड़ रुपये रही थी।
- आज 14वें दिन खबर लिखे जाने तक इसने 76 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
- फिल्म का टोटल कलेक्शन 23.43 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख और सलमान खान
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'राजा शिवाजी' का कलेक्शन
- ओपनिंग डे पर 'राजा शिवाजी' ने 11.35 करोड़ रुपये से खाता खोला।
- रिलीज के तीसरे दिन इसने सबसे ज्यादा 12 करोड़ रुपये कमाए।
- पहले हफ्ते में इसकी कमाई 52.65 करोड़ रुपये रही थी।
- दूसरे हफ्ते इसने 24.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
- बीसवें दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
- अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 87.85 करोड़ रुपये हो गया है।
राजा शिवाजी, कृष्णावतारम
- फोटो : सोशल मीडिया
'कृष्णावतारम' और 'राजा शिवाजी' के लिए चुनौती
'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' और 'राजा शिवाजी' को बॉक्स ऑफिस पर कई दूसरी फिल्मों से चुनौती मिल रही है। इन फिल्मों के अलावा सिनेमाघरों में 'करुप्पु' और 'पति पत्नी और वो 2' लगी हुई है। 'करुप्पु' ने आज खबर लिखे जाने तक 6.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं 'पति पत्नी और वो 2' ने आज 1.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' और 'राजा शिवाजी' को बॉक्स ऑफिस पर कई दूसरी फिल्मों से चुनौती मिल रही है। इन फिल्मों के अलावा सिनेमाघरों में 'करुप्पु' और 'पति पत्नी और वो 2' लगी हुई है। 'करुप्पु' ने आज खबर लिखे जाने तक 6.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं 'पति पत्नी और वो 2' ने आज 1.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।