फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kon banega crorepati update

पापा और भाई ने छोड़ा घर,मां का साथ देने के लिए पहुंची केबीसी

Sat, 03 Nov 2018 05:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
kon banega crorepati update
केबीसी

कौन बनेगा करोड़पति का इस साल का सीजन भी हर साल की तरह हिट है। वहीं अपने उम्दा जवाबों से कंटेस्टेंट इस शो में चार चांद लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं। वहीं 2 नवबंर को प्रसारित हुए एपिसोड में हॉट सीट पर एक ऐसी कंटेस्टेंट आकर बैठीं जिनकी कहानी ने हर किसी को चौंका दिया।

विज्ञापन

मुंबई महाराष्ट्र की रोहणी पंवार की कहानी हर किसी के लिए आश्चर्य की बात थी। वह अपनी मम्मी के साथ रहती हैं। उनके पिता उनको 18 साल पहले उनको छोड़कर दूर चले गए हैं। रोहणी ने बताया कि उन्होंने अपने पापा से संपर्क करने की बहुत कोशिश की, मगर वह लौटे नहीं।

विज्ञापन

वह आगे कहती हैं कि कुछ महीने पहले उनका भाई भी घर छोड़कर चला गया है। जिसके बाद उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई है। रोहणी की शादी तय हो चुकी है, इससे पहले अपनी मां के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चाहती हैं। केबीसी में जीती हुई रकम का इस्तेमाल वह अपनी मां की जिंदगी को बेहतर करने में करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहणी ने खेल के पहले ही चरण में अपनी एक लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। लेकिन नौंवे सवालों तक जाते-जाते वह अपनी सारी लाइफलाइन यूज कर चुकी होती हैं दसवां सवाल उनसे पूछा जाता है कि इनमें से कौन से राजा कुषाण वंश के सम्राट थे? विकल्प थे- शशांक, कनिष्क, दंतिदुर्ग, अजातशत्रु

रोहणी इस सवाल का जवाब नहीं दे पाती हैं। वह आगे जाने का रिस्क नहीं लेती हैं और 60 हजार रुपए लेकर गेम से बाहर हो जाती हैं। आज हॉटसीट पर जलालउद्दीन गाजी और उनके साथ आमिर खान दिखाई देंगे। आमिर इस दौरान शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ मस्ती करते हए भी दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed