फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   death anniversary of NT Rama Rao Junior NTR and Nandamuri Balakrishna paid tribute at NTR Ghat

NT Rama Rao: एनटी रामाराव की पुण्यतिथि पर एनटीआर घाट पहुंचे जूनियर एनटीआर और नंदमुरी बालकृष्ण, दी श्रद्धांजलि

Thu, 18 Jan 2024 11:00 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 11:00 AM IST
सार

80 के दशक में एनटी रामा राव तेलुगु देशम पार्टी बनाई और साल 1984 में भारी बहुमत से जीतकर वे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 18 जनवरी 1996 को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
death anniversary of NT Rama Rao Junior NTR and Nandamuri Balakrishna paid tribute at NTR Ghat
जूनियर एनटीआर और नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगु इतिहास में एनटी रामाराव एक ऐसा नाम है, जिन्होंने अपना जीवन लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए समर्पित कर दिया। चाहे वह सिनेमा के माध्यम से हो या फिर राजनीति के माध्यम से। आज तेलुगु सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज और महान राजनेता व अभिनेता एनटी रामाराव की 28वीं पुण्यतिथि हैं। इस मौके पर दिंवगत एनटी रामा राव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके बेटे नंदमुरी बालकृष्ण और पोते जूनियर एनटीआर और कल्याण राम एनटीआर घाट पहुंचे।

विज्ञापन

एनटीआर गार्डन में दी श्रद्धांजलि
सुबह का समय होने के बावजूद एनटीआर घाट पर भारी भीड़ देखने को मिली। जूनियर एनटीआर हर साल अपने दादा जी और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामा राव (एनटीआर) के जन्मदिन और पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हैदराबाद के एनटीआर गार्डन पर पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

400 से अधिक फिल्मों में अभिनय
गौरतलब है कि एनटी रामा राव ने अपने करियर में 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय में किया है। फिल्मों के साथ-साथ उन्हें राजनीति में भी काफी दिलचस्पी थी। 80 के दशक में उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी बनाई और साल 1984 में भारी बहुमत से जीतकर वे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 18 जनवरी 1996 को एनटी रामा राव का हार्ट अटैक से निधन हो गया।
The Raja Saab: आईएमडीबी पर प्रभास की फिल्म की कहानी को लेकर निर्देशक का बयान आया सामने, जानें क्या बोले मारुति

विज्ञापन

17 बार निभाया श्री कृष्ण का किरदार
भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए एनटी रामा राव को भारत सरकार ने 1968 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। तेलुगू के अलावा एनटीआर ने तमिल और हिंदी फिल्में भी अभिनय किया। उन्होंने अपने करियर में 17 बार कृष्ण का किरदार निभाया। इनमें ‘श्री कृष्णार्जुन युधम’, ‘कर्णं’ और ‘दानवीर सूर कर्ण’ काफी चर्चित फिल्में रही। 
Golmaal 5: 'गोलमाल 5' पर रोहित शेट्टी की पक्की मुहर, जानें हंसी-ठहाकों से कब गुलजार होंगे सिनेमाघर?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed