{"_id":"856c896c198a0531133893e8aa30eced","slug":"kochadaiyaan-in-bhojpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत को देखिए भोजपुरी में बोलते हुए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रजनीकांत को देखिए भोजपुरी में बोलते हुए
अमर उजाला दिल्ली
Updated Tue, 15 Apr 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजनीकांत के मुंह से यदि भोजपुरी के शब्द निकलें तो यह एक अजूबा होगा ना? ऐसा होने जा रहा है।
विज्ञापन
सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत तमिल फिल्म 'कोचादइयां' पांच अन्य भाषाओं के साथ-साथ भोजपुरी में भी प्रदर्शित होगी।
रजनीकांत के प्रबंधक ने आईएएनएस को बताया, "फिल्म को भोजपुरी में 'यू' प्रमाणपत्र मिला है। यह भी नौ मई को साथ में प्रदर्शित होगी।"
भारत की इस पहली फोटो रियलिस्टिक 3डी ऐनिमेशन फिल्म में दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, आर.सरत कुमार, आदि पिनिसेट्टी, शोभना और रुक्मिनी भी नजर आएंगे। फिल्म नौ मई को सिनेमाघरों में उतरेगी।
फिल्म मीडिया वन ग्लोबल इंटरटेनमेंट और इरोस इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। यह फिल्म 11 मई को देश-विदेश में रिलीज होने जा रही है।