फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know the story of film rang rasiya

क्या स्त्री के चरित्र को परखती है रंगरसिया?

Wed, 15 Oct 2014 02:31 PM IST
Updated Wed, 15 Oct 2014 02:31 PM IST
विज्ञापन
know the story of film rang rasiya

भारतीय पौराणिक किरदार हिंदी सिनेमा के पात्रों की प्रेरणा बनते आए हैं। पर्दे पर अगर समय समय पर राम, लखन और रावण दिखे हैं तो सति सावित्री से लेकर सीता और द्रोपदी तक अलग-अलग रूपों में नजर आई हैं।

विज्ञापन


अभिनेत्री नंदना सेन की मानें तो निर्देशक केतन मेहता की फिल्म ‘रंग रसिया’ में सुगंधा बाई का उनका किरदार भी कुछ ऐसी ही पौराणिक कल्पनाओं से गूंथा गया है। नंदना का कहना है कि फिल्म में सुगंधा की कहानी सीता की अग्निपरीक्षा और द्रौपदी के चीरहरण से प्रभावित है, जो पुरुषों के साथ पूरे समाज के पाखंड को भी चुनौती देती है।
विज्ञापन

नहीं बदली स्‍त्री को लेकर सोच

know the story of film rang rasiya

नंदना ने बताया, ‘फिल्म में एक सशक्त दृश्य है जो सीता की अग्निपरीक्षा और द्रौपदी के चीरहरण को अप्रत्यक्ष रूप से दर्शाता है। इसे देखकर आसानी से आसानी से यह समझा जा सकता है कि सीता से लेकर सुगंधा तक स्त्रियों को लेकर पुरुषों की मानसिकता में कोई बदलाव नहीं आया है।

नंदना का कहना है, ‘हमारी फिल्म 19वीं सदी का आईना है। लेकिन सच पूछें तो हालात आज भी पुराने जैसे हैं। स्त्री के आचरण की परीक्षा लेने का चलन रुका नहीं है। कहने को हम आधुनिक हैं, परंतु मानसिकता पुरानी है।

स्‍त्री को किया जाता है बाध्य

know the story of film rang rasiya
किसी न किसी रूप में आज भी प्रतिदिन स्त्रियों को अग्निपरीक्षा देने के लिए बाध्य किया जाता है। फर्क सिर्फ इतना है कि तरीके बदल गए हैं। खैर, निर्माण केआठ साल बाद रिलीज होने जा रही रंग रसिया में रणदीप हूडा ने चित्रकार राजा रवि वर्मा की भूमिका निभाई है।

जबकि उनकी प्रेरणा और प्रेमिका सुगंधा बाई बनी हैं नंदना सेन। फिल्म सात नवंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म दुनिया के कई फिल्म समारोह में रिलीज होकर सुर्खियां बटोर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed