फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   know Sonic 3 will be in 900 million club Mufasa and Moana 2 Box Office Collection worldwide and in india

Box Office Collection: 'मुफासा' ने 'सोनिक 3' को दी मात, क्या 'मोआना 2' का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?

Mon, 30 Dec 2024 08:02 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 30 Dec 2024 08:02 AM IST
सार

बॉक्स ऑफिस पर 'मोआना 2' का जादू बरकरार है। फिल्म जल्द ही 900 मिलियन क्लब में शामिल होने वाली है। वहीं, 'मुफासा' और 'सोनिक 3' भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही हैं। 

विज्ञापन
know Sonic 3 will be in 900 million club Mufasa and Moana 2 Box Office Collection worldwide and in india
मुफासा- सोनिक 3- मोआना 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पैरामाउंट की 'सोनिक द हेजहॉग 3' और डिज्नी की 'मुफासा: द लायन किंग' और 'मोआना 2' इसके साथ ही यूनिवर्सल की विकेड इन दिनों ग्लोबली काफी चर्चा में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अपना जादू चला रही हैं।  
विज्ञापन

know Sonic 3 will be in 900 million club Mufasa and Moana 2 Box Office Collection worldwide and in india
मुफासा: द लॉयन किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा को मिला शानदार रिस्पॉन्स
पिछले हफ्ते रिलीज हुई मुफासा ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ग्लोबली फिल्म ने 32.8 करोड़ डॉलर यानी 2805.32 करोड़ की कमाई की है। बात करें भारत की तो फिल्म रिलीज को 10 दिन हो गए हैं। रिलीज के 10वें दिन फिल्म ने 11.75 करोड़ रुपये का कारोबार केवल भारत में किया है। भारत में फिल्म ने कुल 101.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। हिंदी बेल्ट में फिल्म की 35.2 करोड़ की शानदार कमाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

know Sonic 3 will be in 900 million club Mufasa and Moana 2 Box Office Collection worldwide and in india
मोआना 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
900 मिलियन क्लब में शामिल होगी मोआना 2
'मोआना 2' ने 900 मिलियन डॉलर कलेक्शन में शामिल होने वाली है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने ग्लोबली 882 मिलियन डॉलर यानी 7 हजार 549 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म जल्द ही 900 मिलियन डॉलर यानी 7 हजार 699 करोड़ रुपये क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म ने फ्रांस, यूके, जर्मनी, मैक्सिको, ब्राजील में सबसे ज्यादा कमाई की है। भारत में फिल्म रिलीज के 19 दिन बाद फिल्म ने कुल 24.36 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन

know Sonic 3 will be in 900 million club Mufasa and Moana 2 Box Office Collection worldwide and in india
'सोनिक द हेजहॉग 3' - फोटो : इंस्टाग्राम @jump4evershonen
पिछली फिल्मों ने की इतनी कमाई
सोनिक 3 की पिछली फिल्मों की बात करें तो पहली 'सोनिक द हेजहॉग' ने 319 मिलियन डॉलर 2 हजार 728 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमाई की थी। वहीं, सोनिक द हेजहॉग 2 साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म में ग्लोबली 405 मिलियन डॉलर 3 हजार 465 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बात करें 'सोनिक द हेजहॉग 3' ने रिलीज के दूसरे वीकेंड पर ग्लोबली 211 मिलियन डॉलर यानी 1 हजार 805 करोड़ की कमाई कर ली है।

know Sonic 3 will be in 900 million club Mufasa and Moana 2 Box Office Collection worldwide and in india
सोनिक 3 - फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज अभी बाकी है
पैरामाउंट की 'सोनिक 3' भी काफी बड़ी फिल्म बनी है। फिल्म का निर्देशन जेफ फाउलर ने किया है। फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर 'सोनिक द हेजहॉग 2' से ज्यादा है। फिल्म ने विदेश में काफी तेजी से रफ्तार पकड़ी। फिल्म अभी कोरिया, ब्राजील और इटली में रिलीज होना बाकी है। फिल्म को यूके, मैक्सिको, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, स्पेन, पनामा, पेरू, कोलंबिया और मलेशिया में रिलीज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed